रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 में अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए शानदार प्रदर्शन किया। रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 43 रनों से जीत दर्ज की। यह टीम की लगातार दूसरी जीत रही, जबकि सीएसके को इस सीजन में लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी।

251 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम 19.4 ओवर में 207 रन पर सिमट गई। इस हार के बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ काफी निराश नजर आए। मैच के बाद प्रस्तुति समारोह के दौरान उन्होंने हार के कारणों पर खुलकर बात की और खास तौर पर अपनी खराब बल्लेबाजी की जिम्मेदारी स्वीकार की।

CSK के कप्तान रुतुराज खुद को माना हार का असल ज़िम्मेदार

अपनी बल्लेबाजी और टीम के संघर्ष पर बात करते हुए रुतुराज ने कहा कि सच कहें तो वह खुद भी हैरान थे। सरफराज खान, प्रशांत वीर, जैमी ओवरटन और कुछ हद तक शिवम दुबे ने शानदार जज्बा दिखाया और आखिर तक मुकाबले में डटे रहे। उनका मानना है कि अगर उन्होंने शीर्ष क्रम में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया होता, तो शायद टीम इस लक्ष्य को हासिल कर सकती थी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आज की हार की जिम्मेदारी पूरी तरह से उन्हीं पर है।

खराब फील्डिंग बना हार की वजह

रुतुराज ने फील्डिंग में हुई चूकों और विराट कोहली को मिले जीवनदान को भी हार की बड़ी वजह बताया। उन्होंने कहा कि अगर पारी की शुरुआत में ही विराट कोहली का कैच पकड़ लिया जाता, तो मैच का रुख उनकी टीम की ओर हो सकता था। इसके बावजूद उनका मानना है कि 13वें-14वें ओवर तक मुकाबला उनके नियंत्रण में था, लेकिन उसके बाद खेल पूरी तरह आरसीबी की तरफ चला गया और उनकी टीम पीछे रह गई।

टिम डेविड बने मैच का असली टर्निंग पॉइंट

मैच का निर्णायक मोड़ आरसीबी के बल्लेबाज टिम डेविड की तूफानी पारी रही। इस पर अफसोस जताते हुए रुतुराज ने कहा कि आप सही कह रहे हैं, अंशुल कंबोज ने लगभग उनका विकेट ले लिया था, लेकिन वह गेंद नो बॉल निकली जो दुर्भाग्यपूर्ण रहा। इसके बाद मिले इस मौके का फायदा उठाते हुए डेविड ने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए। रुतुराज ने उनकी बल्लेबाजी की सराहना करते हुए कहा कि जिस अंदाज में उन्होंने खेला, वह काबिल-ए-तारीफ है।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version