कॉल ऑफ़ ड्यूटी लीग (CDL) ने आधिकारिक रूप से 2026 सीज़न की घोषणा कर दी है। इस बार लीग में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनमें नई टीम ब्रांडिंग, अलग-अलग देशों में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट और पहले से अधिक प्रतिस्पर्धी फ़ॉर्मेट शामिल हैं। इस सीज़न में चार नई टीमों FaZe Vegas, Riyadh Falcons, G2 Minnesota और Toronto KOI की एंट्री होगी, जिससे CDL का वैश्विक दायरा और भी विस्तृत होगा।

लीग अधिकारियों के मुताबिक, 2026 का सीज़न दर्शकों के लिए अधिक सिंपल बनाया गया है। सभी मैच YouTube और Twitch पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे।

2026 सीज़न के प्रमुख टूर्नामेंट

मेजर I- डलास, टेक्सास

(मेज़बानी: OpTic Texas)- सीज़न की शुरुआत डिफेंडिंग चैंपियन OpTic Texas के घरेलू मैदान से होगी। लीग की सभी 12 टीमें इस मेजर में हिस्सा लेकर खिताब की दौड़ शुरू करेंगी।

मेजर II- बर्मिंघम, यूनाइटेड किंगडम

(मेज़बानी: DreamHack)- यूके में पहली बार 10-टीम मेजर आयोजित किया जाएगा। सीमित स्थानों के कारण क्वालिफ़िकेशन मुकाबले बेहद कड़े रहने की संभावना है।

मेजर III- अटलांटा, जॉर्जिया

काफी समय बाद CDL की अटलांटा में वापसी होगी। इस इवेंट के साथ Pro-Am टूर्नामेंट भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें चार चैलेंजर्स टीमें प्रो CDL स्क्वॉड्स को चुनौती देंगी।

मेजर IV- पेरिस, फ्रांस

चैम्पियनशिप से पहले यह आख़िरी मेजर होगा, जहाँ टीमें महत्वपूर्ण CDL पॉइंट्स जुटाने की कोशिश करेंगी। पेरिस में दुनिया भर के प्रशंसकों की मौजूदगी देखने को मिलेगी।

चैम्पियनशिप वीकेंड- लास वेगास, नेवाडा

(मेज़बानी: FaZe Vegas)- सीज़न का ग्रैंड फ़िनाले लास वेगास में खेला जाएगा। बड़ा सवाल यही होगा कि क्या OpTic Texas लगातार तीसरी बार चैंपियन बन पाएगी या कोई नई टीम इतिहास रचेगी

प्रतियोगिता का नया फॉर्मेट

ऑनलाइन क्वालिफ़ायर्स

हर मेजर से पहले ऑनलाइन मुकाबले आयोजित होंगे, जिनके आधार पर LAN टूर्नामेंट्स की सीडिंग तय की जाएगी।

मेजर I: 5 हफ्तों के क्वालिफ़ायर्स
मेजर II: 6 हफ्तों का चरण
मेजर III और IV: 3-3 हफ्ते

इन मैचों में टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए अहम CDL पॉइंट्स हासिल करेंगी।

मेजर II का 10-टीम फ़ॉर्मेट

पहली बार क्वालिफ़ायर स्टेज में फुल राउंड-रॉबिन सिस्टम लागू किया जाएगा, जिसमें सभी 12 टीमें छह हफ्तों में आमने-सामने होंगी।

टॉप 10 टीमें बर्मिंघम मेजर के लिए क्वालिफ़ाई करेंगी
शीर्ष 6 टीमों को सीधे मेन ब्रैकेट मिलेगा
7वें से 10वें स्थान की टीमें प्ले-इन मैचों के ज़रिए आख़िरी दो स्थानों के लिए भिड़ेंगी

प्रो-एम क्लासिक की वापसी

2023 के बाद एक बार फिर Pro-Am Classic का आयोजन होगा। इसमें CDL और चैलेंजर्स टीमें एक ही मंच पर मुकाबला करेंगी। मेजर II ओपन की शीर्ष दो चैलेंजर्स टीमें, साथ ही नॉर्थ अमेरिका और यूरोप एलीट सीज़न 3 के विजेता इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

ऑनलाइन माइनर टूर्नामेंट

सीज़न के दौरान दो 12-टीम सिंगल-एलिमिनेशन माइनर इवेंट्स भी होंगे, जो मेजर्स के बीच अतिरिक्त CDL पॉइंट्स और रोमांच जोड़ेंगे। इनकी सीडिंग मेजर II और III के बाद की स्टैंडिंग्स पर आधारित होगी।

गेम मोड्स

2026 CDL सीज़न में मुकाबले हार्डपॉइंट, सर्च एंड डिस्ट्रॉय और नए मोड ओवरलोड में खेले जाएंगे। ओवरलोड को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Treyarch के डिज़ाइन डायरेक्टर मैट स्क्रॉन्स ने कहा “Call of Duty: Black Ops 7 के साथ आने वाले CDL सीज़न को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं। नए गेम मोड ओवरलोड को प्रो स्टेज पर देखना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा लक्ष्य लीग और टीमों के साथ मिलकर प्रतिस्पर्धी अनुभव को और मज़बूत बनाना है।”

2026 नियमित सीज़न की डिटेल्स

मेजर I (डलास)

ऑनलाइन क्वालिफ़ायर्स: 5 दिसंबर 25 जनवरी
LAN इवेंट: 29 जनवरी 1 फ़रवरी

मेजर II (बर्मिंघम)

ऑनलाइन क्वालिफ़ायर्स: 13 फ़रवरी- 22 मार्च
LAN इवेंट: 27- 29 मार्च

मेजर III (अटलांटा)

ऑनलाइन क्वालिफ़ायर्स: 17 अप्रैल- 10 मई
माइनर टूर्नामेंट: 24- 26 अप्रैल

मेजर IV (पेरिस)

ऑनलाइन क्वालिफ़ायर्स: 29 मई- 21 जून
LAN इवेंट: 25- 28 जून

16- 19 जुलाई:
चैम्पियनशिप वीकेंड (लास वेगास)

Note: ये सभी डेट और वेन्यू बदल सकते हैं

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version