BMPS 2026 की शुरुआत हो चुकी है साथ इसी के साथ KRAFTON ने फैंस के लिए एक सरप्राइज प्लान किया है। लंबे समय से चर्चा में बना BMPS 2026 Exchange Event आखिरकार 16 जून 2026 को लाइव होने जा रहा है।
इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स साल के सबसे बड़े Battlegrounds Mobile India टूर्नामेंट का जश्न मना पाएंगे। साथ ही उन्हें कई फ्री रिवॉर्ड्स और एक्सक्लूसिव इन-गेम आइटम्स पाने भी मिलने वाला है।
BMPS 2026 Exchange Event रिवॉर्ड्स के बारे में जानें
हालांकि KRAFTON ने अभी तक रिवॉर्ड्स को लेकर पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन खिलाड़ी एक बार फिर इस लोकप्रिय एक्सचेंज इवेंट का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।
इवेंट के दौरान प्लेयर्स रोजाना इन-गेम मिशन पूरे करके और मैच खेलकर खास BMPS टोकन प्राप्त कर सकते है। इन टोकन्स को बाद में इवेंट सेंटर में जाकर कई शानदार रिवॉर्ड्स के लिए एक्सचेंज किया जा सकेगा।
आमतौर पर ऐसे इवेंट्स में खिलाड़ियों को परमानेंट आउटफिट्स, यूनिक वेपन स्किन्स, पैराशूट ट्रेल्स और टूर्नामेंट-एक्सक्लूसिव कॉस्मेटिक आइटम्स जैसे आकर्षक फ्री रिवॉर्ड्स मिलते हैं, जो BGMI फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहते हैं।
BMPS 2026 टूर्नामेंट डिटेल्स
BMPS 2026 का यह इन-गेम इवेंट असली ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट के उत्साह को और बढ़ाने वाला है। KRAFTON और NODWIN Gaming द्वारा आयोजित प्रो सीरीज़ का यह पांचवां एडिशन भारतीय BGMI ईस्पोर्ट्स सीन के सबसे बड़े टूर्नामेंट्स में गिना जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी टूर्नामेंट ने व्यूअरशिप और फैन एंगेजमेंट को लेकर काफी चर्चा बटोरी है।
- प्राइज़ पूल: 2 करोड़
- तारीखें: मेन इवेंट स्टेज 9 जून से 21 जून, 2026
- ऑफ़लाइन जगहें: BMPS में लाइव ऑडियंस होगी। सेमी-फ़ाइनल और लास्ट चांस मैच दिल्ली NCR के NODWIN गेमिंग एरिना में होंगे। आखिरी ग्रैंड फ़ाइनल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में होस्ट किया जाएगा।
मई में हुए कठिन क्वालिफायर चरण के बाद अब देश की टॉप 32 टीमें खिताब के लिए भिड़ने को तैयार हैं। जून के मध्य से फैंस को भारत की सर्वश्रेष्ठ BGMI टीमों के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही, खिलाड़ी 16 जून से शुरू होने वाले BMPS 2026 Exchange Event में हिस्सा लेकर फ्री रिवॉर्ड्स और एक्सक्लूसिव आइटम्स भी हासिल कर सकेंगे।







