Tuesday, February 17

PUBG Mobile खास तौर पर मोबाइल के लिए बनाया गया है, लेकिन कई खिलाड़ियों को माउस और कीबोर्ड से खेलने में ज़्यादा मज़ा आता है। PC पर खेलने से बड़ी स्क्रीन, स्मूद फ्रेम रेट और बेहतर कंट्रोल का फायदा मिलता है। अगर आप अपने PC से Erangel में धूम मचाना चाहते हैं, तो इस र्आटिकल में हम आपको इस गेम को कंप्यूटर डाउनलोड करने का आसान तरीका बताएँगे। इसे सुरक्षित और कानूनी तरीके से कैसे खेलें।

PC पर PUBG Mobile कैसे डाउनलोड करें

सबसे भरोसेमंद तरीका: GameLoop Emulator

PC पर PUBG Mobile खेलने के लिए सबसे अच्छा और सुरक्षित विकल्प GameLoop है। यह Tencent द्वारा बनाया गया ऑफिसियल एमुलेटर है और खास तौर पर PUBG Mobile के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। इसमें पहले से सेट कंट्रोल्स मिलते हैं और परफॉर्मेंस भी बेहतर रहती है।

 डाउनलोड गाइड

  • 1. ब्राउज़र open करें और GameLoop की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • 2. “Download” बटन पर क्लिक करके इंस्टॉलर डाउनलोड करें।
  • 3. डाउनलोड की गई फाइल खोलें और निर्देशों का पालन करते हुए इंस्टॉलेशन पूरा करें।
  • 4. GameLoop ओपन होने के बाद सर्च बार में “PUBG Mobile” लिखें।
  • 5. “Install” पर क्लिक करें। डाउनलोड पूरा होते ही गेम शुरू हो जाएगा। फिर अपने अकाउंट से लॉगिन करें और खेलना शुरू करें।

मैचमेकिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी

जब आप एमुलेटर से खेलते हैं, तो आपको मोबाइल खिलाड़ियों पर थोड़ा फायदा मिल सकता है। इसी वजह से गेम सिस्टम पहचान लेता है कि आप एमुलेटर इस्तेमाल कर रहे हैं और आपको केवल दूसरे एमुलेटर खिलाड़ियों के साथ ही मैच करता है।

अगर आप किसी मोबाइल पर खेलने वाले दोस्त के साथ टीम बनाते हैं, तो आपकी पूरी टीम एमुलेटर लॉबी में जाएगी। ऐसे में आपके टीममेट के लिए मैच थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

सिस्टम रिक्वायरमेंट्स

इसे चलाने के लिए बहुत हाई-एंड PC की जरूरत नहीं होती। इन स्पेसिफिकेशन के PC में आप गेम को डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Windows 7, 8, 10 या 11
  • कम से कम 4GB RAM (8GB बेहतर रहेगा)
  • ड्यूल-कोर Intel या AMD प्रोसेसर
  • लगभग 5GB खाली स्टोरेज

अगर किसी वजह से GameLoop ठीक से काम न करे, तो आप BlueStacks या LDPlayer जैसे दूसरे एमुलेटर भी ट्राई कर सकते हैं। लेकिन PUBG Mobile के लिए आम तौर पर GameLoop को सबसे स्थिर और बेहतर विकल्प माना जाता है।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version