फ्री फायर के खिलाड़ी लंबे समय से किसी बड़े एनीमे क्रॉसओवर का इंतज़ार कर रहे थे। अब लग रहा है कि वो पल सच में करीब है। लीक और वीडियो ट्रेलरों से लगभग साफ हो चुका है कि Free Fire x Gintama कोलैबोरेशन जल्द ही आधिकारिक रूप से सामने आ सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह कॉमेडी, एक्शन और बैटल रॉयल का ऐसा मिश्रण होगा जो गेम में पूरी तरह नया माहौल बना देगा।
रिलीज़ डेट और अपडेट से जुड़े संकेत
डेटा माइनर्स और हालिया ट्रेलरों के अनुसार, यह कोलैब अप्रैल 2026 में ग्लोबली लॉन्च हो सकता है। माना जा रहा है कि इसकी एंट्री OB53 अपडेट के साथ हो सकती है। और आमतौर पर ऐसे बड़े अपडेट्स में खास इवेंट्स और बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं।
हालांकि Garena ने अभी तक कोई आधिकारिक डेट घोषित नहीं की है, लेकिन सामने आए वीडियो संकेत देते हैं कि प्रोजेक्ट काफी आगे बढ़ चुका है। ऐसे में खिलाडियों के पास डायमंड्स और अन्य सोर्स जमा करने के लिए अच्छा-खासा समय हो सकता है।
संभावित स्किन्स और कैरेक्टर्स
इस कोलैब का सबसे रोमांचक हिस्सा कैरेक्टर स्किन्स हो सकती हैं। ट्रेलर के आधार पर Gintoki Sakata को एक प्रीमियम बंडल के रूप में लाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि इस बंडल में खास विज़ुअल इफेक्ट्स, यूनिक एनिमेशन और एक थीम्ड फिस्ट स्किन भी शामिल हो सकती है।
इसके अलावा Kagura और Shinpachi Shimura जैसे लोकप्रिय किरदार भी गेम में दिख सकते हैं। अगर ऐसा हुआ, तो खिलाड़ी “योरोज़ुया” टीम को एक बार फिर से गेम में जीवित कर पाएंगे।
Elizabeth को लेकर भी काफी चर्चा है। संभव है कि वह फुल-बॉडी कॉस्ट्यूम (वनसी) के रूप में आए या फिर एक खास इन-गेम पेट के तौर पर शामिल हो जो गेम में मज़ेदार टच जोड़ सकता है।
आइटम्स कैसे मिल सकते हैं?
संभावना है कि इन एक्सक्लूसिव आइटम्स को पाने के लिए टोकन व्हील या रिंग इवेंट जैसे स्पेशल स्पिन मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया जाएगा, जहां खिलाडियोंको डायमंड्स खर्च करने पड़ सकते हैं।
कुछ खिलाडियोंने मौजूदा टॉप-अप इवेंट्स में “लक टिकट्स” भी मिले हैं, जिनका अभी तक कोई स्पष्ट उपयोग नहीं दिखा है। माना जा रहा है कि ये टिकट्स आने वाले Gintama स्पिन इवेंट में काम आ सकते हैं।







