Tuesday, February 17

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज मंगलवार, 17 फरवरी को 31 वां मैच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और कनाडा क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों के बीच आज यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। वहीं अभी तक इस टूर्नामेंट में कीवी टीम ने 3 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उनको सभी में जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ कनाडा की टीम ने अभी तक 2 मैच खेले हैं। वहीं इन दोनों ही में उनको हार का सामना करना पड़ा है। अपने ग्रुप में कीवी टीम इस समय दूसरे पायदान पर है। आज के इस मैच को जीतकर वह सुपर-8 में अपना स्थान पक्का करना चाहेगी।

आज इस तरह की हो सकती है न्यूजीलैंड की टीम :-

न्यूजीलैंड की टीम को अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में कोई भी बल्लेबाज और गेंदबाज अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाया था। लेकिन आज के इस मैच में कीवी टीम को अपने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की आस रहने वाली है।

New Zealand cricket team
New Zealand cricket team

न्यूजीलैंड की संभावित एकादश : फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है कनाडा की टीम :-

अपने पिछले मैच में कनाडा की टीम को UAE की टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन आज के इस मैच में उसको अगर इस टूर्नामेंट में बना रहना है तो हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। वहीं आज के इस मैच में कनाडा की टीम को बल्लेबाजों और गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की आस रहेगी।

Canada cricket team
Canada cricket team

कनाडा की संभावित एकादश : युवराज सामरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), डिलन हेलिगर, हर्ष ठाकेर, शिवम शर्मा, जसकरण सिंह, साद बिन जफर, कलीम सना।

कैसा रहेगा आज चेन्नई की पिच का मिजाज :-

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर खेलते हुए आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। लेकिन शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाज भी आज इस सतह का फायदा उठा सकते हैं। इस मैदान की पिच सूखी और सख्त होती है।

MA Chidambaram Stadium Pitch Report
MA Chidambaram Stadium Pitch Report

इसके चलते हुए जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यह खराब होती जाती है। इसके अलावा इस पिच पर अगर बल्लेबाज अपनी नजरें जमा लें तो वह बड़ी पारी खेल सकता है। क्यूंकि यहां पर बड़े स्कोर नहीं बनते देखे गए हैं। तभी तो आज के इस मैच में इन दोनों टीमों को काफी संयम के साथ खेलना होगा।

ऐसा रहने वाला है आज चेन्नई का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार 17 फरवरी को चेन्नई में दिन के दौरान आसमान आंशिक रूप से साफ से लेकर बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा आज यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 21 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो आज ऐसे में सभी दर्शकों को बिना रुकावट के पूरा मैच देखने को मिल सकता है।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और कनाडा क्रिकेट टीम के बीच यह मैच आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सुबह 11 बजे से खेला जाने वाला है। इसके अलावा भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version