Battlegrounds Mobile India (BGMI) भारत में काफी पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। इस गेम में टीम के साथ सही तालमेल के लिए Voice Chat बहुत जरूरी होता है। लेकिन कई बार माइक काम नहीं करता, आवाज सुनाई नहीं देती या चैट कनेक्ट ही नहीं होती। अगर आपको भी ऐसी परेशानी हो रही है, तो इस आर्टिकल में बताए स्टेप्स को अपनाकर इस प्रॉब्लम को ठीक कर सकते है।
ये हैं BGMI में Voice Chat की समस्या को ठीक करने का आसन तरीका
1. माइक्रोफोन परमिशन चेक करें
- अक्सर समस्या सिर्फ इसलिए होती है क्योंकि माइक की अनुमति बंद होती है।
- फोन की Settings खोलें।
- Apps / App Management में जाकर BGMI चुनें।
- Permissions में जाकर Microphone को Allow करें।
- अगर पहले से Allow है, तो एक बार बंद करके फिर चालू करके देखें।
2. गेम की ऑडियो सेटिंग्स देखें
- कई बार गेम के अंदर ही माइक या स्पीकर म्यूट हो जाता है।
- गेम में Settings > Audio पर जाएं।
- Microphone और Speaker दोनों ऑन हों, यह सुनिश्चित करें।
- Team Channel या All Channel सही से सेलेक्ट किया हो।
3. इंटरनेट कनेक्शन ठीक रखें
- Voice Chat के लिए अच्छा नेटवर्क जरूरी है।
- Wi-Fi या मोबाइल डेटा की स्पीड चेक करें।
- अगर पिंग ज्यादा है, तो नेटवर्क बदलकर देखें।
Airplane Mode ऑन-ऑफ करके नेटवर्क रीफ्रेश कर सकते हैं।
4. ब्लूटूथ डिवाइस चेक करें
अगर आप Bluetooth हेडफोन इस्तेमाल कर रहे हैं:
- उसे डिस्कनेक्ट करके दोबारा कनेक्ट करें।
- एक बार बिना हेडफोन के भी माइक टेस्ट करके देखें।
5. गेम अपडेट करें
पुराने वर्जन में बग्स के कारण भी Voice Chat की दिक्कत आ सकती है।
- Play Store खोलें और BGMI सर्च करें।
- अगर Update उपलब्ध है, तो तुरंत इंस्टॉल करें।
- नए अपडेट अक्सर ऑडियो और कनेक्टिविटी की समस्याएं ठीक कर देते हैं।
6. कैश क्लियर करें
- Settings > Apps > BGMI > Storage में जाएं।
- Clear Cache पर टैप करें।
ध्यान रखें: Clear Data न करें, वरना आपका अकाउंट लॉगआउट हो सकता है।
7. फोन रीस्टार्ट करें
कभी-कभी छोटी तकनीकी गड़बड़ियां सिर्फ फोन रीस्टार्ट करने से ही ठीक हो जाती हैं।
- फोन बंद करें।
- 1-2 मिनट बाद फिर से चालू करें और गेम चलाएं।

