BGMI (Battlegrounds Mobile India) भारत में सबसे लोकप्रिय रॉयल बैटल गेम्स में से एक है। हर खिलाड़ी चाहता है कि मैच के दौरान वह ज्यादा से ज्यादा damage करे, ताकि उसकी गेमप्ले बेहतर दिखे और टीम की जीत में बड़ा योगदान मिल सके। ज्यादा damage करने का मतलब है कि आप विरोधियों को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं और फाइट में ज्यादा प्रभावी साबित होते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको BGMI में damage बढ़ाने के आसान टिप्स के बारे में बताएंगे।
1. सही जगह पर Landing करें
BGMI में ज्यादा damage करने के लिए अच्छे landing location को चूज करना बहुत जरूरी है। अगर आप ऐसे इलाकों में उतरते हैं जहां ज्यादा खिलाड़ी आते हैं, जैसे Pochinki, School, Bootcamp या Georgopol, तो शुरुआत में ही कई फाइट्स मिल जाती हैं। इससे आपको दुश्मनों से भिड़ने के ज्यादा मौके मिलते हैं और damage बढ़ाने में का टाइम मिलता है।
2. Aim और Accuracy सुधारें
गेम damage देने के लिए आपका aim सटीक होना बहुत जरुरी है। अगर आपका निशाना परफेक्ट है, तो आप दुश्मनों को जल्दी और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके लिए training ground में जाकर नियमित practice करें। साथ ही अपनी sensitivity settings को सही तरीके से सेट करना भी recoil को कंट्रोल करने में मदद करता है।
3. सही हथियार का चुनाव करें
BGMI में हर gun का damage कुछ खास होता है। कुछ हथियार ज्यादा ताकतवर होते हैं, जैसे M416, AKM, DP-28 और AWM। अगर आप इन हथियारों को सही attachments के साथ इस्तेमाल करते हैं, तो दुश्मनों को ज्यादा damage दे सकते हैं।
4. Close और Mid Range Fight पर फोकस करें
अगर आप bgmi में damage बढ़ाना चाहते हैं, तो close range और mid range fights में हिस्सा लेना जरूरी है। इस तरह के रेंज में दुश्मनों को जल्दी और ज्यादा damage देना आसान होता है। Shotgun, SMG और AR जैसी guns इन फाइट्स में काफी असरदार होती हैं।
5. Team Coordination बनाए रखें
Duo या squad में खेलते समय टीम के साथ तालमेल बहुत जरूरी होता है। जब पूरी टीम मिलकर दुश्मन पर हमला करती है, तो damage ज्यादा होता है और दुश्मन को knock करने के मौके भी बढ़ जाते हैं। इसके लिए voice chat के जरिए लगातार communication बनाए रखें। तब आपको रिजल्ट बढ़िया मिल सकता है।
6. Third Party का फायदा उठाएं
जब दो टीमें आपस में लड़ रही हों, तो उस समय third party attack करना फायदेमंद हो सकता है। उस वक्त दोनों टीमें पहले से कमजोर होती हैं, जिससे आप आसानी से ज्यादा damage दे सकते हैं इसके बाद आप मुकाबले में बढ़त हासिल कर सकते हैं।
7. थोड़ा Aggressive Gameplay अपनाएं
आप पूरे मैच में सिर्फ छिपकर खेलते रहेंगे, तो damage कम रहेगा। इसलिए थोड़ा aggressive खेलना जरूरी है। दुश्मनों को ढूंढें, उन पर दबाव बनाएं और फाइट लेने से पीछे न हटें। इससे आपका damage और kills दोनों बढ़ सकते हैं।

