Thursday, June 11

PUBG Mobile Global Performances: भारत ने पहली बार 2018 में PUBG Mobile के इंटरनेशनल मंच पर कदम रखा था। तभी से भारतीय टीमों ने दुनिया की टॉप स्क्वॉड्स के बीच खेलते हुए अपने खेल, रणनीति और संयम का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन वर्षों में गेम का तरीका बदला, टीमों के खिलाड़ी बदले और टूर्नामेंट के फॉर्मेट भी और मुश्किल हुए हैं। कभी ग्रुप स्टेज, कभी सुपर वीकेंड, फिर नॉकआउट और आखिर में ग्रैंड फाइनल। इसके बावजूद भारतीय टीमों ने शुरुआत करने से लेकर पोडियम तक पहुंचने तक अपनी पहचान बनाई। यह लेख 2018 से 2025 तक भारत के सभी बड़े अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन का सरल सार प्रस्तुत करता है।

2018: पहली में शुरुआत

PMSC Asia और Global Finals 2018

यही वह साल था जब भारत पहली बार PUBG Mobile के बड़े एशियाई और ग्लोबल मंच पर उतरा। 8Bit टीम ने 12वां स्थान पाया। उनकी सबसे बड़ी ताकत सुरक्षित तरीके से घूमना और लगातार टॉप-20 में रहना था।Team IND 16वें स्थान पर रही, जहां उनकी Survival अच्छी थी, पर किल कम मिलने से रैंकिंग ऊपर नहीं जा सकी।

PMSC(PUBG Mobile Star Challenge) Global 2018 में Terrifying Nightmare ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। शुरुआत में कड़ी लड़ाई और दबाव वाली लॉबी के कारण वे 18वें स्थान पर रहे।

2019: भारत का बढ़ता प्रभाव

PMCO Spring Split 2019

ऑनलाइन क्वालिफायर से लेकर फाइनल तक Team SouL ने अच्छा खेल दिखाया और 12वां स्थान लिया।

PMSC Globals 2019

यह भारत के लिए ऐतिहासिक साल रहा। GodLike ने आक्रामक खेल दिखाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। यह भारत का पहला बड़ा ग्लोबल पोडियम था। Team SouL ने 13वां और Team IND ने 16वां स्थान लेकर भारत की टीमों की गहराई भी साबित की।

PMCO(PUBG Mobile Club Open) Fall 2019

Entity Gaming ने 5वां स्थान लेकर सबका ध्यान खींचा, उनकी ग्रेनेड और ज़ोन कंट्रोल रणनीति की खूब चर्चा हुई। Team SouL ने 12वें स्थान पर अपना मुकाबला खत्म किया।

2020: भारत का सुनहरा साल

PMWL(PUBG Mobile World League) East 2020

इस साल भारत की टीमों ने हर चरण में शानदार प्रदर्शन किया, चाहे साप्ताहिक मैच हों या सुपर वीकेंड।

  • OR Esports- दूसरा स्थान
  • Entity Gaming- 6
  • Team IND- 9 वाँ
  • GodLike- 19 वाँ

यह वह वक्त था जब भारत सीधे एशिया और दुनिया की टॉप टीमों के बराबर खड़ा दिखा।

2021: सबसे बड़ा मंच- PMGC

PUBG Mobile Global Championship 2021 दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट था। भारत की उम्मीदों को GodLike Esports ने संभाला। Jonathan और ClutchGod जैसे स्टार खिलाड़ियों के साथ टीम ग्रैंड फाइनल तक पहुँची और 13वें स्थान पर रही। उनकी प्लेसमेंट अच्छी थी, लेकिन किल में उतार- चढ़ाव रहा।

2022: PMWI और Afterparty- नए अपडेट्स के साथ चुनौतियाँ

नए मैप अपडेट्स और तेज़ होती रणनीतियों के बीच भारतीय टीमों ने प्रतिस्पर्धा जारी रखी।

  • Team SouL- 11वां स्थान (PMWI)
  • 7Sea Esports- 9वां स्थान (Afterparty Showdown)
  • दोनों टीमों ने लगातार टॉप-15 में रहकर मजबूत खेल दिखाया।

2025: नई शुरुआत: PMWC और PMGC

PMWC(PUBG Mobile World Cup) 2025

नए सर्वाइवल-आधारित फॉर्मेट में AxTMG ने 22वां स्थान पाया। उन्होंने ग्रुप स्टेज में अच्छा खेला, पर फाइनल्स में शुरुआती आउट होने से रैंक नीचे चली गई।

PMGC (PUBG Mobile Global Championship) 2025

Orangutan और True Rippers ने ग्रुप स्टेज में हिस्सा लिया। Orangutan 35वें और True Rippers 36वें स्थान पर रहे। दोनों टीमों ने कुछ अच्छे मैच खेले, लेकिन शुरुआती फाइट हारने से आगे बढ़ना मुश्किल हो गया।

2018 से 2025 तक भारत की PUBG Mobile गेम में एंट्री सिर्फ खेलने की नहीं, बल्कि दुनिया को चुनौती देने की कहानी है। कभी पोडियम जीतना, कभी फाइनल तक पहुँचना और कभी मुश्किल स्टेजों में टिके रहना, भारतीय टीमों ने हर दौर में अपना सामर्थ्य दिखाया है। आज भारतीय ईस्पोर्ट्स पहले से ज्यादा मजबूत है- ट्रेनिंग, एनालिसिस, संगठन और व्यक्तिगत खिलाड़ियों की क्षमता लगातार बढ़ रही है।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version