साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम के खिलाफ दूसरा वनडे जीतकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर ला दी है। दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से जीत दर्ज करके आखिरी मुकाबले को डू ऑर डाई बना दिया है। सीरीज का आखिरी मैच वाइजैग में खेला जाना है।

कोहली ने दूसरे मैच में भी शतक जड़कर फॉर्म में आने के संकेत दिए हैं, जो कि भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। तो चलिए जानते हैं कि इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले तीसरे वनडे में किस तरह की पिच देखने को मिल सकती है।

एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट

IND vs SA 3rd ODI: ACA VDCA Stadium Pitch Report
IND vs SA 3rd ODI: ACA VDCA Stadium Pitch Report

इस ग्राउंड पर अगर पिच की बात करें, तो यहाँ पर अच्छी बैटिंग विकेट देखने को मिलती है, जहाँ पर बड़े शॉट्स आसानी से लगते हैं। हालाँकि गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल जरूर होती है। इस स्टेडियम में काली मिट्टी की पिच का प्रयोग किया जाता है, इसलिए यहाँ पर पुरानी गेंद थोड़ी रुककर आती है और आते ही बल्लेबाजों को बड़े हिट्स लगाने में मुश्किलात आती हैं।

हालाँकि चेज़ करते समय ड्यू आने की वजह से बल्लेबाजी आसान होती है और गेंद भी बल्ले पर अच्छे से आती है, जिसके चलते बड़े शॉट्स खेलने में आसानी होती है। रायपुर वनडे में भी ड्यू आने की वजह से बाद में बल्लेबाजी और आसान हो गई थी।

कैसा रहेगा मौसम?

इंडिया और साउथ अफ्रीका के मैच में मौसम अच्छा रहने वाला है, और उस दिन तापमान भी काफी सुखद रहने वाला है। अगर तापमान की बात करें, तो यह 22 से 11 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, ह्यूमिडिटी की बात की जाए तो वह ज़्यादा नहीं रहने वाली है, जो कि लगभग 43% तक रह सकती है। जबकि इस मुकाबले में बारिश के चांस बिल्कुल भी नहीं हैं।

एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक सिर्फ 10 वनडे मैच खेले गए हैं, जहाँ 6 बार चेज़ करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि 3 बार टोटल डिफेंड करने वाली टीम बाजी मारने में सफल हुई है और एक मुकाबला टाई रहा है।

इस ग्राउंड पर अगर एवरेज स्कोर की बात करें, तो 233 रन हैं। वहीं अगर इस मैदान पर हाईएस्ट टोटल की बात करें, तो वो भारतीय टीम के नाम है, जिन्होंने 2019 में (387/5 बनाम वेस्टइंडीज) बनाया था। लोवेस्ट स्कोर न्यूज़ीलैंड का है (79/10 बनाम वेस्टइंडीज)।

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने 10 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7 मुकाबलों में बाजी मारी है, जबकि 2 बार हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच टाई रहा है।

वहीं साउथ अफ्रीका ने रायपुर में एक भी मैच नहीं खेला है। यह पहला मौका है जब वो इस ग्राउंड पर मुकाबला खेलते हुए नजर आएंगे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version