International cricket: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम इस समय भारतीय दौरे पर आई हुई है। इसके चलते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में 57 रन बनाए हैं। इस मैच में उनके बल्ले से हमें 5 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा उन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 2,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। इस बीच यह छठा ऐसा देश रहा है जिसके खिलाफ रोहित शर्मा ने यह आंकड़ा छुआ है। आइए इस बीच सर्वाधिक टीमों के खिलाफ 2,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. सचिन तेंदुलकर :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। क्यूंकि इस पूर्व महान भारतीय बल्लेबाज ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत 34,357 रन के साथ किया था। वहीं इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 100 शतक और 164 अर्धशतक भी लगाए थे। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने सर्वाधिक रन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ (6,707) बनाए थे।

वहीं इस टीम के अलावा उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ भी 5,108 रन बनाए थे। इसके अलावा भारत के इस पूर्व महान बल्लेबाज ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में इंग्लैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 2,000 से अधिक रन बनाए थे।
2. राहुल द्रविड़ :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 605 पारियों में खेलते हुए 45.41 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 24,208 रन बनाए थे। इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर 270 रन का रहा था।

जबकि उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 48 शतक और 146 अर्धशतक भी लगाए थे। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने सबसे ज्यादा रन वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ (3,326) बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम के खिलाफ भी 2,000 से अधिक रन का आंकड़ा पार किया था।
3. विराट कोहली :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि इस समय उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से तमाम रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अभी तक 27,000 से अधिक रन बना लिए हैं।

इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से अभी तक कुल 83 शतक भी आए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ 5,551 रन बनाए हुए हैं। जबकि इस टीम के अलावा उन्होंने इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 2,000 से अधिक रन बनाए हैं।
4. रोहित शर्मा :-
इस सूची में अब चौथे पायदान पर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ कुल 2,030 रन बनाए हैं। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 7 शतक और 5 अर्धशतक भी आए हैं।

इस टीम के अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, और वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ भी 2,000 से अधिक रन बनाए हैं। जबकि इस दिग्गज बल्लेबाज ने अभी तक सर्वाधिक रन ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ ही बनाए हैं। उन्होंने अभी तक ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ 96 पारियों में खेलते हुए 44.04 की शंदफर बल्लेबाजी औसत के साथ 3,832 रन बनाए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







