Test Cricket: क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट को हम टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दोनों मैचों को अफ्रीका की टीम ने जीत लिया था। इसके चलते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम से इस हार के चलते भारतीय टीम को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है।

इसके अलावा यह तीसरा ऐसा मौका है जब भारतीय टीम ने अपने देश में खेलते हुए 2 या 2 से अधिक मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेला है। वहीं इनमें से 2 बार भारतीय टीम को क्लीन स्वीप हेड कोच गौतम गंभीर की कोचिंग में मिला है। इसके अलावा आइए जानते हैं कि कब-कब भारत ने झेला है क्लीन स्वीप।

3. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका : साल 2025 :-

अभी हाल ही में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। वहीं इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता में खेला गया था। इस पहले टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस मैच में भारत जीत के लिए मिले 124 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं पर पाई थी।

indian cricket team
indian cricket team

लेकिन इस पहले टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए थे और वह तब दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। इसके बाद दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी ऋषभ पंत ने की थी। तब उनकी कप्तानी में भी दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 408 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा यह टेस्ट मैच में भारत की रनों के हिसाब से अभी तक की सबसे बड़ी हार भी थी।

2. भारत बनाम न्यूजीलैंड : साल 2024 :-

पिछले साल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 3 टेस्ट मैच की सीरीज खेलने के लिए भारतीय दौरे पर आई थी। इसके बाद इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। उस समय टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु में खेला गया था। इस पहले मैच की पहली पारी में भारतीय टीम केवल 46 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

indian test cricket team
indian test cricket team

इसके चलते हुए भारतीय टीम को उस मैच में अंत में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भी भारतीय टीम को कीवी टीम के खिलाफ 113 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद आखिरी तीसरे टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया 147 रन के छोटे से स्कोर को भी हासिल नहीं कर पाई थी। अंत में वह इस मैच को 25 रनों से हार गई थी।

1. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका : साल 2000 :-

इसके अलावा साल 2000 में दक्षिण अफ्रीका की टीम 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलने के लिए भारतीय दौरे पर आई थी। वहीं उस टेस्ट सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर थे। इसके अलावा साल 2000 में यह पहला ही मौका था जब भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार किसी टेस्ट सीरीज में घर में खेलते हुए क्लीन स्वीप हुई थी।

indian test cricket team
indian test cricket team

वहीं उस समय दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला था। इस पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु में खेला गया था। इस मैच में भी खेलते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को तब एक पारी और 71 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version