Friday, March 13

फ्री फायर मैक्स में अब लगातार हेडशॉट मारना सिर्फ तेज़ उंगलियों या सही गन चुनने पर निर्भर नहीं करता। 2026 में आए नए अपडेटस के बाद सेंसिटिविटी सेटिंग्स गेमप्ले का सबसे अहम हिस्सा बन चुका हैं। गेम एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर सेंसिटिविटी सही नहीं है, तो मुकाबले में बढ़त बनाना काफी मुश्किल हो सकता है। दुश्मन के सिर तक क्रॉसहेयर को तेज़ी और सटीकता से पहुंचाने के लिए सेंसिटिविटी का सही बैलेंस बहुत जरूरी है। इसी वजह से अलग-अलग तरह के खिलाड़ियों के लिए नई सेंसिटिविटी सेटिंग्स के बारे में बताई गई हैं।

वन-टैप हेडशॉट के लिए सुझाई गई सेंसिटिविटी (2026)

जो खिलाड़ी नज़दीकी और मिड-रेंज फाइट्स में आक्रामक अंदाज़ अपनाते हैं और तेज़ फ्लिक शॉटस पसंद करते हैं, उनके लिए हाई सेंसिटिविटी सबसे ज्यादा असरदार मानी जाती है।

Headshots High Sensitivity

  • जनरल: 95
  • रेड डॉट: 92
  • 2X स्कोप: 85
  • 4X स्कोप: 76
  • स्नाइपर स्कोप: 54
  • फ्री लुक: 76

वहीं, दूर से लड़ने वाले खिलाड़ियों के लिए थोड़ी कम और नियंत्रित सेंसिटिविटी बेहतर रहती है, खासकर AR टैप फायर और स्नाइपर(sniper ) शूटिंग के दौरान।

Long-Range Specialists

  • जनरल: 84
  • रेड डॉट: 73
  • 2X स्कोप: 82
  • 4X स्कोप: 73
  • स्नाइपर स्कोप: 35
  • फ्री लुक: 65

4GB रैम वाले मोबाइल यूज़र्स के लिए सेंसिटिविटी

भारत समेत कई देशों में ज़्यादातर खिलाड़ी 4GB या 8GB रैम वाले स्मार्टफोन पर गेम खेलते हैं। ऐसे डिवाइसेज़ पर स्मूद गेमप्ले और बेहतर ऐम के लिए मिड-रेंज सेंसिटिविटी सबसे उपयुक्त मानी जाती है।

जनरल: 90- 95
रेड डॉट: 85- 90
2X स्कोप: 75- 80
4X स्कोप: 65- 70
स्नाइपर स्कोप: 45- 55
फ्री लुक: 65- 75

सेंसिटिविटी सेट कैसे करें?

सेंसिटिविटी बदलने के लिए खिलाड़ियों को गेम के सेटिंग्स सेक्शन में जाना होता है। सेटिंग्स आइकन पर टैप करने के बाद सेंसिटिविटी ऑप्शन चुनें और दिए गए मानों के अनुसार स्लाइडर्स एडजस्ट करें। सभी बदलाव अपने आप सेव हो जाते हैं और उन्हें ट्रेनिंग ग्राउंड में आज़माया जा सकता है।

सही सेंसिटिविटी क्यों है जरूरी?

गेमिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सेंसिटिविटी सीधे तौर पर क्रॉसहेयर की मूवमेंट स्पीड को कंट्रोल करती है। सही सेटिंग्स से न सिर्फ हेडशॉट की कंसिस्टेंसी बढ़ती है, बल्कि रीकॉइल कंट्रोल भी बेहतर होता है। इसके अलावा, अलग-अलग मोबाइल डिवाइस की स्क्रीन साइज, टच रिस्पॉन्स और रिफ्रेश रेट के हिसाब से सेंसिटिविटी ऐम को और ज्यादा सटीक बनाती है।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version