Monday, March 16

PUBG Mobile में Shotguns नज़दीकी लड़ाई का सबसे जानलेवा हथियार मानी जाती हैं। घरों में फाइट हो, पुश करना हो या क्लच लेने का मौका एक अच्छी Shotgun पूरी गेम की दिशा बदल सकती है। इनका डैमेज इतना अधिक होता है कि दूरी पर होने के बावजूद एक  शॉट में दुश्मन को गिराया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम PUBG Mobile के लोकप्रिय Shotguns: Sawed-Off, O12, DBS, S12K, S1897 और S686 के बारे में बताएंगे।

1. Sawed-Off

Sawed-Off एक छोटी और कॉम्पैक्ट Shotgun है जो पिस्टल स्लॉट में लगती है। यह आपको Erangel और Miramar जैसे मैप्स में जल्दी मिल जाती है।

  • Damage: ठीक-ठाक
  • Range: बेहद कम
  • Magazine: 2 shells

कब इस्तेमाल करें

इस Shotgun का फायदा यह है कि आप इसे Secondary Weapon की तरह हमेशा रख सकते हैं। हालांकि इसकी reload स्पीड धीमी है और accuracy भी बेहद सीमित है। फिर भी, शुरुआती सेकंड्स की लड़ाई में यह आपको आसानी से फायदा दिला सकती है क्योंकि नज़दीक आते ही यह दुश्मन को गिरा देती है।

2. O12

O12 एक advanced automatic shotgun है जिसमें slug ammo का उपयोग होता है। यह बाकी Shotguns की तुलना में अधिक दूरी तक प्रभावी रहती है।

  • Damage: बहुत ज़्यादा
  • Rate of Fire: तेज
  • Range: अन्य shotguns से बेहतर

कब इस्तेमाल करें

O12 उन खिलाड़ियों की पसंद है जो बिना रुके लड़ाई करना पसंद करते हैं। इसका recoil संभालना आसान है और लगातार फायर होने की वजह से दुश्मन को संभलने का मौका नहीं मिलता। कई खिलाड़ियों के लिए यह close combat की सबसे भरोसेमंद Shotgun है।

3. DBS

DBS एक ऐसा हथियार है जिसे पहले Airdrop में रखा गया था, लेकिन अब कुछ मोड्स में लूट के रूप में भी मिलता है।

  • Damage: बेहद अधिक
  • Magazine: 14 shells
  • Rate of Fire: बहुत तेज

कब इस्तेमाल करें

DBS की असली पहचान इसका भारी डैमेज और तेज़ फायरिंग स्पीड है। यह एक झटके में पूरी स्क्वाड क्लीन कर सकती है। हालांकि इसका reload टाइम काफी लंबा है। गलत समय पर reload करना आपकी लड़ाई बिगाड़ सकता है, इसलिए इसे सावधानी से उपयोग करना जरूरी है।

4. S12K

S12K को assault-style Shotgun माना जाता है क्योंकि यह semi-automatic है साथ ही इसमें magazine भी लगती है।

  • Damage: अच्छा
  • Rate of Fire: बढ़िया
  • Magazine: 5- 8 shells

कब इस्तेमाल करें

S12K की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें बार-बार reload करने की जरूरत नहीं पड़ती। Red Dot या Holo लगाने पर इसकी aiming और भी आसान हो जाती है। कई pro खिलाड़ी push लेने के लिए इसे चुनते हैं क्योंकि इसकी स्थिरता और firing speed close fights में काफी मदद करती है।

5. S1897

S1897 PUBG Mobile की सबसे पुरानी और मजबूत Shotguns में से एक है।

  • Damage: उच्च
  • Rate of Fire: धीमा
  • Mechanism: Pump-action

कब इस्तेमाल करें:

इस Shotgun का डैमेज शानदार है, लेकिन हर शॉट के बाद pump-action delay इसे थोड़ा मुश्किल बनाता है। अगर आपका शॉट मिस हुआ तो दुश्मन तुरंत पलटवार कर सकता है। यह हथियार उन खिलाड़ियों के लिए है जो timing और accuracy पर भरोसा करते हैं।

6. S686

S686 एक double-barrel Shotgun है जिसे गेम के सबसे घातक नज़दीकी हथियारों में शामिल किया जाता है।

  • Damage: Highest burst
  • Accuracy: बेहतरीन
  • Magazine: 2 shells

कब इस्तेमाल करें

इस Shotgun को “One Shot Knock” का खिताब इसलिए मिला है क्योंकि इसके दोनों शॉट सही लग जाएँ तो दुश्मन बच नहीं सकता। Reload धीमा है, लेकिन इसका ही burst damage इसे pro players की पहली पसंद बनाता है।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version