Wednesday, June 17

BMPS 2026 आखिरकार शुरू होने जा रहा है, जिसकी शुरुआत 6 मई से होगी। इस टूर्नामेंट में 64 टॉप टीमें हिस्सा ले रही हैं। एक महीने से ज्यादा समय तक चलने वाले इस इवेंट में कई स्टेज और बेहद रोमांच देखने को मिलेगा। इस बार का BMPS उन टीमों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान लगातार अच्छा प्रदर्शन और मजबूत मोमेंटम बनाए रखेंगी। इस आर्टिकल में हम आपको फॉर्मेट और नई ग्रुपिंग से जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में बताएँगे।

BMPS 2026 में भाग लेने वाले ग्रुप्स और टीम के बारे में जानें

ग्रुप A: iQOO ऑरंगुटान, WELT Esports, मेटा निंजा, नेबुला Esports, iQOO टीम तमिलस, मिथ ऑफिशियल, लर्न फ्रॉम पास्ट, iQOO रेकनिंग Esports, iQOO रेवेनेंट XSpark, वाइल्ड फैंग्स, जेनेसिस Esports, विक्टोरेस सुमस, iQOO सोल, डिवाइन गेमिंग, गॉडलाइक Esports, और वासिस्टा Esports।

ग्रुप B: लास्टेड ईस्पोर्ट्स, 4TR ऑफिशियल, 7गॉड्स ईस्पोर्ट्स, K9 ईस्पोर्ट्स, ट्रॉय तमिलन ईस्पोर्ट्स, जगुआर ईस्पोर्ट्स, मैडकिंग्स, व्हाइट वॉकर्स, टीम एपेक्स गेमिंग, iQOO 8Bit, रायटनेशनज़, NAQSH ईस्पोर्ट्स, टीम H4K, हिगबोसन ईस्पोर्ट्स, HADX ईस्पोर्ट्स, और विंडगॉड ईस्पोर्ट्स।

ग्रुप C: T7XORION ईस्पोर्ट्स, NONX ईस्पोर्ट्स, ब्लिंक ईस्पोर्ट्स, 7ACESXTRB ईस्पोर्ट्स, जेनएक्सएफएम ईस्पोर्ट्स, टीम फ्लाइंग ईस्पोर्ट्स, मिस्टीरियस4, थंडरगॉड्स टोर्टुगा गेमिंग, एरेस ईस्पोर्ट, लिकिथा ईस्पोर्ट्स, सांता ESP, राइजिंग ईस्पोर्ट्स, गॉडसेंट लीजन्स, रैपिड कैओस ईस्पोर्ट्स, ज़ीरो आर्क ऑफिशियल, और ऑरा X ईस्पोर्ट्स।

ग्रुप D: टीम AX, समवन्स ड्रीम, टीम डॉक्सी, जापी ईस्पोर्ट्स, ऊप्स ऑफिशियल, वर्सटाइल ईस्पोर्ट्स, ऑटोबॉट्ज़ ईस्पोर्ट्स, फीनिक्स ईस्पोर्ट्स, फ्यूचराइज़ ईस्पोर्ट्स एम्पायर ओरिजिनल्स, गॉ ड्स रेन, टीमरेडएक्सरॉस, DCXSCR ईस्पोर्ट्स, गॉडसेंट ईस्पोर्ट्स, क्वांटम स्पार्क्स, ट्रू रिपर्स, और ईस्पोर्ट सोशल।

BMPS 2026 क्वालिफायर की तारीख (6 मई – 31 मई)

BMPS 2026 में थोडा टफ प्रमोशन और रेलिगेशन सिस्टम अपनाया गया है। शुरुआत में 64 टीमों को चार ग्रुप जैसे A, B, C और D में बांटा जाता है। एरंगेल, मिरामार और सैनहोक मैप्स पर छह मैच पूरे होने के बाद लीडरबोर्ड में चेंज देखें को मिल सकता है।

प्रमोशन: ग्रुप B, C और D की टॉप चार टीमें ऊपर के ग्रुप में प्रमोट कर जाती हैं।

रेलिगेशन: वहीं ग्रुप A, B और C की सबसे नीचे रहने वाली चार टीमों को बाहर कर दिया जाता है।

31 मई को मुकाबला अपने चरम पर होगा, जहां ग्रुप A की टॉप 8 टीमें सीधे ग्रैंड फाइनल में जगह बना लेती हैं, जबकि ग्रुप D की सबसे निचली 8 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाती हैं।

सर्वाइवल, सेमीफ़ाइनल, और लास्ट स्टेज से जुडी हुई जानकारी

सर्वाइवल स्टेज (2 जून – 5 जून): इस चरण में 32 टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबला करती हैं, जहां से सिर्फ टॉप 8 टीमें ही अगले दौर के लिए क्वालिफाई करती हैं।

सेमीफाइनल (9 जून – 12 जून): यहां 24 टीमें डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में आमने- सामने होंगी। इस स्टेज से टॉप 6 टीमें सीधे ग्रैंड फाइनल में पहुंचती हैं, जबकि सबसे नीचे रहने वाली 2 टीमें बाहर हो जाती हैं।

लास्ट चांस स्टेज (13 जून – 14 जून): सेमीफाइनल में 7वें से 22वें स्थान पर रहने वाली टीमों को एक आखिरी मौका मिलता है। 12 मैचों के तेज़ मुकाबले के बाद, इन्हीं में से 2 टीमें ग्रैंड फाइनल की 16 टीमों की सूची में शामिल होती है।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version