1 फरवरी 2026 Pokémon GO खेलने वाले ट्रेनर्स के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। Niantic ने आधिकारिक तौर पर फरवरी 2026 कम्युनिटी डे की घोषणा कर दी है, जो रविवार, 1 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। इस बार इवेंट में Vulpix और Alolan Vulpix को फीचर्ड पोकेमॉन के रूप में चुना गया है। यह विशेष कार्यक्रम तीन घंटे तक चलेगा, जिसका समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे (IST) तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान भारत के 33 अलग-अलग शहरों में कम्युनिटी डे मीटअप्स आयोजित होंगे, जहां खिलाड़ी एक साथ खेलते हुए रेड, ट्रेड और एक्सप्लोरेशन का आनंद ले सकेंगे।
देश के 33 शहरों में होगा आयोजन
कम्युनिटी डे के मौके पर भारत के कई प्रमुख पार्क, मॉल और सार्वजनिक स्थल:
- अगरतला का चिल्ड्रन पार्क
- अहमदाबाद का नरसिंह मेहता सरोवर- वस्त्रापुर झील
- बेंगलुरु का कब्बन पार्क, सेंट्रो मॉल, डीबी मॉल, हनुमान पार्क, कम्मनहल्ली में डॉ. राजकुमार पार्क, केम्प फोर्ट मॉल, पूर्वा फाउंटेन
- स्क्वायर, ओरियन मॉल, एचएसआर लेआउट में स्वाभिमान पार्क और श्रीमती लक्ष्मी देवी उद्यानवन
- भुवनेश्वर का खारवेला पार्क, बर्दवान का मालीर मठ
- चेन्नई का अन्ना नगर स्थित टॉवर पार्क और एसआरएम टेक पार्क
- कोयंबटूर का वीओसी पार्क
- फरीदाबाद का सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क
- गाज़ियाबाद का इंदिरापुरम स्थित स्वर्ण जयंती पार्क
- हैदराबाद का इंदिरा पार्क, जयलक्ष्मी गार्डन्स और शिल्पारामम कला एवं शिल्प ग्राम
- इंदौर का लालबाग गार्डन, जयपुर का जवाहर सर्कल
- कानपुर का मोतीझील स्थित कारगिल पार्क
- कोच्चि का सुभाष पार्क
- कोलकाता का लेयेलका मठ, सॉल्ट लेक स्टेडियम, शापूरजी कॉम्प्लेक्स एम्फीथिएटर, सूर्या सेन नगर खेल मैदान और रवीन्द्र
- सरोवर झील में लायंस सफारी पार्क
- लखनऊ का डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क
- मुंबई का शिवाजी पार्क, हॉर्निमन सर्कल गार्डन, फोर्ट, डॉकयार्ड रोड और वर्धमान फैंटेसी पार्क
- मैसूर का संजीवनी पार्क
- नई दिल्ली का द्वारका सेक्टर-6 पार्क, महाराजा अग्रसेन पार्क, इरोस वन मॉल और लोधी गार्डन
- गोवा का फातोर्डा स्थित रवीन्द्र भवन
- गुवाहाटी का लटासिल खेल मैदान
- मदुरै का मदुरै कॉर्पोरेशन ईको पार्क
- मल्लिकपुर का खानपारा ग्राउंड स्थित सीएमडी रोड
- मैंगलोर का कादरी पार्क
- नवी मुंबई का इनऑर्बिट मॉल, कलंबोली का मांडवा गार्डन, ऐरोली का राजीव गांधी गार्डन
- नोएडा का मेघदूतम पार्क, पुणे का सरसबाग
- सूरत का लेक व्यू गार्डन
- त्रिवेंद्रम का नेपियर म्यूज़ियम, उत्तरपाड़ा का सी.ए. मठ
- वडोदरा का कामाती बाग
- वेल्लोर का वीआईटी परिसर स्थित टेक्नोलॉजी टॉवर
- विशाखापट्टनम का आरटीसी कॉम्प्लेक्स स्थित सेंट्रल पार्क
फीचर्ड पोकेमॉन और दुर्लभ अवसर
इवेंट के दौरान Vulpix और Alolan Vulpix सामान्य से कहीं अधिक संख्या में वाइल्ड में दिखाई देंगे। भाग्यशाली खिलाड़ियों को Shiny Pokémon या Special Background वाले पोकेमॉन मिलने का मौका भी मिल सकता है।
एक्सक्लूसिव अटैक्स
इवेंट के दौरान या उसके बाद चार घंटे के भीतर Vulpix को इवॉल्व करने पर Ninetales को मिलेगा विशेष Charged Attack, Energy Ball वहीं Alolan Vulpix को इवॉल्व करने पर Alolan Ninetales को मिलेगा खास अटैक Chilling Water
कम्युनिटी डे बोनस
इस खास दिन खिलाड़ियों को कई शानदार बोनस का लाभ मिलेगा:
- पोकेमॉन कैच करने पर 3 गुना XP
- 2 गुना कैंडी
- लेवल 31 या उससे ऊपर के ट्रेनर्स के लिए Candy XL मिलने की दोगुनी संभावना
- इवेंट के दौरान एक्टिव किया गया Incense तीन घंटे तक प्रभावी
- ल्यूअर मॉड्यूल एक घंटे तक काम करेंगे
- एक दिन में अधिकतम तीन स्पेशल ट्रेड
- ट्रेड करते समय50% कम Stardust खर्च
- इनमें से कुछ बोनस रात 9:00 बजे (IST) तक उपलब्ध रहेंगे।
टिकट की जानकारी
खिलाड़ी 59 रूपए की कीमत में Vulpix Community Day Special Research टिकट खरीद सकते हैं। इस टिकट के तहत मिलने वाले रिवॉर्ड्स में शामिल हैं:
- Special Background वाले दो Vulpix
- Special Background वाला एक Alolan Vulpix
- एक Premium Battle Pass
- एक Rare Candy XL और कई अतिरिक्त इन-गेम रिवॉर्ड्स
अब इस टिकट को Great Friends या उससे ऊपर के फ्रेंड्स को गिफ्ट किया जा सकता है, हालांकि यह रिफंड योग्य नहीं होगा।

