Free Fire में हर कैरेक्टर की अपनी अलग भूमिका होती है, और इन्हीं में से एक बेहद ताकतवर और लोकप्रिय कैरेक्टर है Jota। यह कैरेक्टर खास तौर पर उन खिलाड़ियों के लिए बनाया गया है जो तेज़, अग्रेसिव और नजदीकी लड़ाई पसंद करते हैं। Jota की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह फाइट के दौरान खुद को हील कर सकता है, जिससे वह लंबे समय तक मैदान में टिका रहता है। इस आर्टिकल में हम आपको Jota कैरेक्टर के बारे में बताएंगे।
Jota का कैरेक्टर प्रोफाइल और थीम
Jota का डिज़ाइन एक प्रोफेशनल MMA फाइटर से प्रेरित है। उसका स्ट्रॉन्ग बॉडी लुक और कॉन्फिडेंट स्टाइल उसे बाकी कैरेक्टर्स से अलग बनाता है। यह कैरेक्टर उन खिलाड़ियों की पहली पसंद बन चुका है, जो बिना डरे दुश्मनों पर सीधा अटैक करना पसंद करते हैं और जल्दी मैच का कंट्रोल अपने हाथ में लेना चाहते हैं।
Jota की लेटेस्ट स्किल: Sustained Raids
Jota की सबसे बड़ी ताकत उसकी खास पैसिव स्किल “Sustained Raids” है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, जब Jota SMG या Shotgun से दुश्मन को हिट करता है, तो उसे तुरंत HP रिकवरी मिलती है।
इस स्किल की मुख्य बातें:
- हर सफल हिट पर Jota को HP वापस मिलता है
- नजदीकी लड़ाई में सर्वाइवल काफी बढ़ जाता है
- बार- बार मेडिकिट इस्तेमाल करने की जरूरत कम होती है
Jota इस्तेमाल करने के बड़े फायदे
- क्लोज रेंज फाइट में शानदार परफॉर्मेंस
- HP रिकवरी के कारण लंबे समय तक फाइट करने की क्षमता
- Shotgun और SMG यूज़ करने वालों के लिए बेस्ट
- Clash Squad और Ranked मैच दोनों में कारगर
Jota के साथ बेस्ट हथियार
- Jota की स्किल का पूरा फायदा तभी मिलता है जब सही हथियार चुने जाएँ:
- MP40- तेज़ फायर रेट से ज्यादा HP रिकवरी
- MAG-7 / M1014- नजदीक से भारी डैमेज
- Thompson- स्टेबल और लगातार हिट के लिए उपयोगी
Jota के लिए बेस्ट कैरेक्टर कॉम्बिनेशन
अगर Jota के साथ सही सपोर्ट कैरेक्टर्स जोड़े जाएँ, तो उसका असर और भी बढ़ जाता है:
- Kelly- मूवमेंट स्पीड बढ़ाने के लिए
- Alok – हीलिंग और स्पीड बूस्ट के लिए
- Hayato- कम HP पर ज्यादा डिफेंस के लिए
- Moco- दुश्मन की लोकेशन ट्रैक करने के लिए
Jota किन खिलाड़ियों के लिए सबसे बेहतर है?
- जो Rush और अग्रेसिव गेमप्ले पसंद करते हैं
- Shotgun और SMG से ज्यादा खेलते हैं
- Clash Squad, Lone Wolf या Close Combat मोड पसंद करते हैं
Free Fire में Jota एक ऐसा कैरेक्टर है जो तेज़ अटैक, बेहतर सर्वाइवल और लगातार फाइट का शानदार कॉम्बिनेशन देता है। उसकी अपडेटेड स्किल उसे नजदीकी लड़ाई में और भी ज्यादा खतरनाक बना देती है। अगर आपका खेलने का स्टाइल अग्रेसिव है और आप दुश्मनों को जल्दी खत्म करना चाहते हैं, तो Jota आपके लिए एक परफेक्ट साबित हो सकता है।

