Thursday, June 4

BGIS 2026: भारतीय ई-स्पोर्ट्स के सबसे बड़े टूर्नामेंट्स में से एक Battlegrounds Mobile India Series (BGIS) 2026 के ग्रैंड फ़ाइनल्स की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। BGMI के इस बड़े मंच तक पहुंचने के लिए टीमों ने सेमीफ़ाइनल और Survival Stage में काफी स्ट्रगल किया है, इसके बाद अब Day 1 से ही बढ़त बनाने की जंग शुरू हो चुकी है। इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर्नामेंट का फॉर्मेट, शेड्यूल और टाइमिंग के बारे में सब कुछ बताएँगे।

पहले दिन का शेड्यूल और टाइमिंग

पहले दिन Rondo, Erangel और Miramar मैप में कुल 6 मैच खेले जाएँगे। चूँकि आज टूर्नामेंट का पहला दिन है, इसलिए फ़ैन्स को पहले ड्रॉप से ​​पहले खिलाड़ियों की एंट्री और खास घोषणाओं को देखने के लिए थोड़ा जल्दी ट्यून-इन करना चाहिए। मैप रोटेशन इस प्रकार हैं। इस मैप में उतरने के बाद अगर आप कोई प्लेयर बढ़िया खेल खेलगा, वो इस टूर्नामेंट का विजेता बनेगा।

पहले दिन कुल 6 मैच खेले जाएंगे, जिनका मैप रोटेशन इस प्रकार है:

  • मैच 1 – Rondo
  • मैच 2 – Erangel
  • मैच 3 – Erangel
  • मैच 4 – Erangel
  • मैच 5 – Miramar
  • मैच 6 – Miramar

इन सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण दोपहर 12:30 बजे (IST) से Krafton India Esports के YouTube चैनल पर हिंदी, अंग्रेज़ी और अन्य भाषाओं में देख सकते हैं।

ग्रैंड फ़ाइनल्स की 16 टीमें

  1. IQOO Orangutan
  2. IQOO SOUL
  3. Genesis Esports
  4. Learn From Past
  5. iQOO Reckoning Esports
  6. IQOO REVENANT XSPARK
  7. Victores Sumus
  8. Meta Ninza
  9. HeroXtreme Godlike
  10. NEBULA Esports
  11. Wyld Fangs
  12. MYTH Official
  13. K9 Esports
  14. WELT Esports
  15. IQOO Team Tamilas
  16. Vasista Esports

BGIS  फ़ाइनल्स का फ़ॉर्मेट और वेन्यू

  • कुल 18 मैच (3 दिन में)
  • हर दिन 6 मैच
  • वेन्यू: Chennai Trade Centre
  • अंत में सबसे ज्यादा पॉइंट्स वाली टीम बनेगी Champion

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version