जाने माने यूट्यूबर ‘मिस्टर बीस्ट’ के दुनियाभर में चाहने वाले हैं। वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब में सबसे लोकप्रिय शख्सियत के तौर पर जाने जाते हैं। आएदिन मिस्टर बीस्ट कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे उनकी हर जगह पर चर्चा होने लगती है। ठीक एक ऐसा ही वाक्या बीते साल 2022 के दिसंबर में हुआ था। दरअसल, उस वक्त ट्विटर के सीईओ एलन मस्क (Twitter CEO Elon Musk) ने ट्विटर के सीईओ के पद के लिए एक ऑनलाइन पोल का आयोजन किया था।
इस पोल में एलन मस्क (Elon Musk) ने लोगों से ये पूछा था कि वह ट्विटर के पद पर सीईओ के तौर पर बने रहे या नहीं? इस दौरान करीब 17 लाख लोगों ने अपना सुझाव दिया था और उसमे से 57 प्रतिशत लोगों ने उन्हें सीईओ का पद छोड़ने की सलाह दी थी। हांलाकि इस पोल से पहले एलन मस्क ने बताया था कि पोल के आधार पर वो रिजल्ट का मानेंगे। जैसे ही पोल पर जनता की प्रतिक्रिया सामने आई तो ऐसे में कई लोगों को लग रहा था कि एलन मस्क अब ट्विटर के पद से इस्तिफा दे सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Mr Beast ने पूछा- Can I be the new Twitter CEO?
उस वक्त एलन मस्क के पोल में दुनिया के फेमस यूट्यूबर Mr Beast ने भी हिस्सा लिया था। इस दौरान मिस्टर बीस्ट ने एलन मस्क से पूछा था कि, “क्या वो ट्विटर के सीईओ बन सकते हैं?” बीस्ट के इस सवाल का एलन मस्क ने बेहद शानदार तरीके से जवाब दिया। खैर वो क्या जवाब था उसके बारे में हम आपको बाद में बताएंगे। लेकिन पहले ये जान लीजिए कि आखिर Mr Beast कौन हैं? मिस्टर बीस्ट दुनिया के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर में से एक हैं। मौजूदा वक्त में यूट्यूब पर उनके कुल 152 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। इसके अलावा उनके 4 अन्य चैनल भी हैं। इन चार चैनल में भी बीस्ट की अच्छी खासे सब्सक्राइबर मौजूद हैं।
Can I be the new Twitter CEO?
— MrBeast (@MrBeast) December 22, 2022
एलन मस्क ने दिया ये जवाब
Mr Beast के इस सवाल का जवाब देते हुए एलन मस्क ने जवाब देते हुए कहा था कि, ये सवाल से बाहर का जवाब नहीं है। इसके बाद लोगों की इन दोनों बातों पर जमकर प्रतिक्रया आई थीं। गौरतलब है कि अक्टूबर 2022 में एलन मस्क ने ट्विटर को टेकओवर कर लिया था। इस डील को पूरा करने के लिए मस्क ने कुल 44 बिलियन डॉलर की रकम चुकाई थी। इसके बाद उन्होंने ट्विटर में कई बदलाव किए। उस वक्त के सीईओ पराग अग्रवाल को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके अलावा ब्लू टिक के लिए पैसे देने जैसे कई अन्य बदलाव भी एलन मस्क के द्वारा किए गए थे।

