PMGC 2025 का Gauntlet Stage अब पूरी तरह समाप्त हो गया है और सात टीमें पहले ही Grand Finals में अपनी जगह बना चुकी हैं। अब सबकी नज़रें लग चुकी हैं League Stage पर। सबसे पहले मैदान संभालेगा Group Green, जहाँ 16 टीमें तीन दिनों तक लगातार मुकाबले खेलेंगी। इन मैचों का मकसद सिर्फ एक है  PUBG United 2025 फाइनल में पहुँचने की उम्मीद बनाए रखना। इस आर्टिकल में हम आपको Group Green के साथ मैच के दौरान होने वाले टक्कर के बारे में बताएंगे।

Group Green का शेड्यूल

तारीख: 28- 30 नवंबर

हर टीम के मैच: 18

फ़ॉर्मेट:

Top 3- सीधे Grand Finals

4th से 11th- Last Chance Stage

Last 5- टूर्नामेंट से बाहर

तीन दिनों के इन मुकाबलों में हर छोटी गलती भारी पड़ सकती है, इसलिए इस ग्रुप को बेहद कठिन माना जा रहा है।

PMGC 2025 Group Green: शामिल 16 टीमें

ये स्क्वॉड्स इस बार लॉबी को सबसे ज़्यादा प्रतियोगी और speed बनाने वाली हैं:

  1. Wolves Esports
  2. iQOO Orangutan
  3. Alpha Gaming
  4. GS Team
  5. Alter Ego Ares
  6. Team Secret
  7. Inner Circle Esports
  8. GOT Team
  9. Team Falcons
  10. Papara SuperMassive
  11. Gen.G Esports
  12. Loops Esports
  13. 9z Team
  14. Tianba
  15. Dplus
  16. Reject

हर टीम अलग रीजन से आती है और अपना अलग खेल दिखाती है, इसी वजह से Group Green को इस बार का सबसे मुश्किल और “Sweaty” ग्रुप कहा जा रहा है। भारत के दर्शकों की नज़रें खासकर iQOO Orangutan पर होंगी, क्योंकि उनका इस साल का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है।

PMGC 2025 League Stage: पूरा फ़ॉर्मेट

PMGC 2025 की लीग स्टेज कुल 32 टीमों के बीच खेली जाएगी। इन्हें दो ग्रुप में विभाजित किया गया है:

  • Group Green: 28- 30 नवंबर
  • Group Red: 2- 4 दिसंबर

दोनों ग्रुप्स में नियम पूरी तरह एक जैसे हैं:

  • Top 3- Grand Finals
  • 4th से 11th- Last Chance Stage (6- 7 दिसंबर)
  • Last 5- Eliminated

हर टीम को लगातार स्थिर और समझदारी भरा खेल दिखाना होगा, तभी वे आगे बढ़ पाएंगी।

PMGC 2025 Tournament Roadmap

टूर्नामेंट कई चरणों में आगे बढ़ेगा:

Gauntlet Stage: 24- 26 नवंबर

Group Stage: Green + Red

Last Chance: 6- 7 दिसंबर

Grand Finals: 12- 14 दिसंबर

इस बार PMGC का पूरा आयोजन Bangkok, Thailand में हो रहा है और कुल पुरस्कार राशि 3 Million डॉलर है। सबसे खास बात यह है कि पहली बार PUBG Mobile Global Championship और PUBG Global Championship (PC) को एक साथ जोड़कर PUBG United 2025 के नाम से खेला जा रहा है। इसलिए इस बार की चैंपियनशिप पहले से ज़्यादा रोमांचक, बड़ी और हाईप्ड है।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version