PUBG Mobile Esports ने PUBG Mobile Global Open (PMGO) 2026 Season 1 के मेन इवेंट से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक कर दी है। इस घोषणा में सबसे चौंकाने वाली बात यह देखी जा रही है कि इस बार के इवेंट में भारत, कोरिया, जापान और चीन जैसे बड़े और लोकप्रिय क्षेत्रों को इस बार टूर्नामेंट में सीधा जगह नहीं दिया गया है।
PMGO 2026 Season 1 का आयोजन 2 जून से 7 जून 2026 के बीच किया जाएगा। इस ग्लोबल कॉम्पिटीसन में कुल 32 टीमें भाग लेंगी, जिनका चयन अलग-अलग क्षेत्रों के लिए निर्धारित स्लॉट सिस्टम के आधार पर होगा।
PMGO 2026 Season 1 slots
आयोजकों द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों को निम्न स्लॉट दिए गए हैं:
- साउथईस्ट एशिया (SEA): 5 स्लॉट
- साउथ एशिया (SA): 3 स्लॉट
- ईस्टर्न यूरोप और सेंट्रल एशिया (EECA): 4 स्लॉट
- मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका (MENA): 6 स्लॉट
- तुर्की (TR): 5 स्लॉट
- वेस्टर्न यूरोप (WEU): 2 स्लॉट
- अमेरिका रीजन: 4 स्लॉट
- अफ्रीका: 1 स्लॉट
- होस्ट देश: 2 स्लॉट
इस स्लॉट वितरण के बाद यह साफ हो गया है कि भारत, कोरिया, जापान और चीन PMGO 2026 Season 1 के मेन इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे।
भारतीय फैंस के लिए निराशाजनक फैसला
भारतीय PUBG Mobile समुदाय के लिए यह खबर खास तौर पर निराशाजनक रही। PMGC 2025 (थाईलैंड) के दौरान लगभग तीन साल के अंतराल के बाद भारतीय टीमों ने ग्लोबल मंच पर वापसी की थी, जहां True Rippers और Orangutan ने देश का प्रतिनिधित्व किया था।
हालांकि प्रदर्शन के लिहाज से भारतीय टीमें ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाईं, लेकिन भारतीय दर्शकों की भारी मौजूदगी के कारण टूर्नामेंट की व्यूअरशिप और फैन एंगेजमेंट में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली थी। इसी वजह से उम्मीद की जा रही थी कि PMGO 2026 में भारत को मौका मिलेगा, लेकिन ताज़ा घोषणा ने इन उम्मीदों को झटका दिया है। भारत के साथ-साथ PUBG Mobile के मजबूत माने जाने वाले क्षेत्र कोरिया, जापान और चीन का बाहर रहना भी Esports जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़े: FFMIC 2026 Spring: प्राइज़पूल मनी के बारे में जानें, किसे कितना मिलेगा इनाम
PMGO 2026 Season 1 की लोकेशन
PUBG Mobile Esports के मुताबिक, PMGO 2026 Season 1 का आयोजन साउथईस्ट एशिया क्षेत्र में किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल टूर्नामेंट के सटीक शहर या देश का खुलासा नहीं किया गया है।
आयोजकों ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में इवेंट की लोकेशन, क्वालीफाई करने वाली टीमों और ब्रॉडकास्ट डिटेल्स से जुड़ी और जानकारी साझा की जाएगी। अब फैंस की नजरें PMGO 2026 Season 1 से जुड़े आगामी अपडेट्स पर टिकी हुई हैं।

