PUBG Mobile ने 2026 के लिए अपने ग्लोबल Esports Roadmap को आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है, और इस बार भारत समेत पूरे दक्षिण एशिया के लिए यह खबर बेहद खास है। नई घोषणा के तहत भारत को PMWC 2026 और PMGC 2026 दोनों में डेडिकेटेड स्लॉट दिए गए हैं। यह फैसला भारतीय PUBG Mobile ईस्पोर्ट्स सीन के लिए एक बड़ी छलांग माना जा रहा है।
PMWC 2026: भारत को मिले दो डायरेक्ट स्लॉट
घोषित स्लॉट डिस्ट्रीब्यूशन के अनुसार, भारत को PUBG Mobile World Cup (PMWC) 2026 में सीधे दो स्थान दिए गए हैं। यह टूर्नामेंट अगस्त 2026 में सऊदी अरब के रियाद शहर में होने वाले Esports World Cup का हिस्सा होगा।
PMWC 2026 में दुनिया की 32 टॉप टीमें हिस्सा लेंगी। भारत का नाम अब चीन, कोरिया और जापान जैसे दिग्गज ईस्पोर्ट्स देशों के साथ जुड़ना इस बात का संकेत है कि भारतीय टीमें अब ग्लोबल लेवल पर मजबूती से अपनी जगह बना रही हैं।
PMGC 2026 में भी भारत की कन्फर्म एंट्री
PMWC के साथ-साथ भारत को PUBG Mobile Global Championship (PMGC) 2026 के लिए भी एक तय स्लॉट मिला है। PMGC को PUBG Mobile ईस्पोर्ट्स का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित वार्षिक टूर्नामेंट माना जाता है।
PMGC 2026 का आयोजन नवंबर- दिसंबर के दौरान तुर्की में होगा, जिसमें 38 रीजनल टीमें और एक होस्ट कंट्री स्लॉट शामिल रहेगा। भारत की गारंटीड भागीदारी यह सुनिश्चित करती है कि देश की मौजूदगी साल के सबसे बड़े PUBG Mobile इवेंट में बनी रहे।
2026 में लागू होगा नया PMGC पॉइंट्स सिस्टम
आने वाले सीज़न में नया PMGC Points System भी पेश किया गया है, जो टीमों की क्वालिफिकेशन जर्नी को और ज़्यादा कॉम्पीटिशन बनाएगा। टीमें नीचे दिए गए तीन बड़े टूर्नामेंट्स में प्रदर्शन के आधार पर पॉइंट्स हासिल करेंगी।
- PMGO Season 1 – इंडोनेशिया में मुख्य इवेंट (जून)
- PMWC 2026 – Esports World Cup, रियाद (अगस्त)
- PMGO Season 2 – मुख्य इवेंट (अक्टूबर)
इन सभी टूर्नामेंट्स से मिले कुल पॉइंट्स के आधार पर यह तय होगा कि कौन-सी भारतीय टीम PMGC 2026 के लिए क्वालिफाई करेगी। वहीं Road to PMGO के लिए रजिस्ट्रेशन फरवरी से शुरू होकर मार्च की शुरुआत में बंद होगा, जिससे टीमों के लिए तैयारी का समय बेहद अहम साबित होगा।
भारतीय PUBG Mobile ईस्पोर्ट्स के लिए नया सुनहरा अध्याय
PMWC और PMGC दोनों में पक्के स्लॉट मिलना भारतीय PUBG Mobile ईस्पोर्ट्स के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। 2026 में भारतीय टीमें लगातार इंटरनेशनल स्टेज पर मुकाबला करती नजर आएंगी। यह न सिर्फ भारत की ग्लोबल पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि देश को मोबाइल ईस्पोर्ट्स की उभरती हुई ताकत के रूप में भी स्थापित करेगा।

