Bgmi PUBG Mobile का 4.1 अपडेट एक ज़बरदस्त विंटर इवेंट के साथ आया है Frosty Funland Mode इस मोड में नए लूट ज़ोन, NPCs (Non-Playable Characters), और स्पेशल इवेंट फीचर्स हैं, जो आपके गेम को एक फ्रेश और एक्साइटिंग ट्विस्ट देते हैं। अगर आप चिकन डिनर जीतना चाहते हैं, तो इस मोड की हर एक फीचर को समझना और उसे अपने गेमप्ले में लागू करना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको Frosty Funland Mode में अपने स्क्वाड के साथ डॉमिनेट करने के कुछ आसान टिप्स के बारे बताएंगे।
1. Confident Hot- Drop at the Main Event Crate
सबसे पहले, आपको Main Event Crate पर confident hot-drop करना चाहिए। यह crate Nova Bridge या Shooting Range के पास स्पॉन होता है। जैसे ही आप Event Zone में एंटर करेंगे, आपको Event Recall मिलता है, जो आपके स्क्वाड के लिए बहुत यूज़फुल हो सकता है।
अगर आप यह crate जल्दी ले लेते हैं, तो आपको 4 Recall Cards मिलते हैं। इससे अगर आपके स्क्वाड का कोई सदस्य जल्दी मर जाता है, तो उसे respawn कर सकते हैं, और आपको एक तरह का insurance मिल जाता है। यह एक free respawn ऑप्शन है, जो आपको एग्रेसिव खेलने का कॉन्फिडेंस देता है।
2. Loot Truck को डिस्ट्रॉय करके Level 3 Gear लो
Loot Truck को अर्ली-मिड गेम में डिस्ट्रॉय करना एक MUST-DO ऑब्जेक्टिव है। यह ट्रक Erangel, Livik और Sanhok मैप्स पर फिक्स्ड रूट्स पर चलता है। इसे डिस्ट्रॉय करने के लिए आपको 60 बुलेट्स चाहिए, लेकिन जो रिवॉर्ड मिलता है। Loot Truck को मारने पर आपको Level 3 gear और एक Flare Gun मिलेगा। ये आइटम्स आपको अर्ली गेम में एक HUGE एडवांटेज दे सकते हैं।
3. NPCs को इग्नोर मत करो, उनका भी फायदा है
NPCs जैसे Penguins और Foxes को इग्नोर मत करो। इन NPCs के पास बहुत काम की चीजें होती हैं। Magician Fox: इससे इंटरेक्ट करने पर आपको Magic Ice Skates मिलते हैं। ये स्केट्स आपको हाई मोबिलिटी देते हैं, और आप आसानी से buildings पर ग्लाइड कर सकते हो। Disaster Penguin: यह आपको Quick Shot Elixirs देता है, जो क्लोज-रेंज कॉम्बैट में डेडली हो सकते हैं।
4. Magic Ice Skates को यूज़ करके Vertical Flanks लगाएं
Magic Ice Skates से आपको unmatched mobility मिलती है। आप buildings पर ग्लाइड कर सकते हैं, rooftops पर आसानी से पहुंच सकते हो, और fall damage का कोई टेंशन नहीं होता। यह आपको vertical flanks के लिए परफेक्ट बनाता है, जिसमें आप आसानी से दुश्मनों को सरप्राइज कर सकते हो।
5. Long-Distance Healing Syringe से Teammates को Safe रखें
Long-Distance Healing Syringe एक अद्भुत सपोर्ट आइटम है। इस सिंरिंज की मदद से आप अपने knocked teammate को distance से ही heal कर सकते हो, बिना खुद को खतरे में डाले। यह सिंरिंज blue zone revives या rooftop fights में काफी उपयोगी होता है।
6. Rocket Launcher का यूज़ करके High-Ground पर Fight करें
Advanced Salted Fish Rocket Launcher एक गेम-चेंजिंग हथियार है, जो Polar Bear NPC से मिलता है। इस रॉकेट लॉन्चर का एक खास फीचर है। temporary flight। आप मिड-एयर में होवर कर सकते हो, दुश्मनों को स्पॉट कर सकते हो, और perfect attack angle चुन सकते हो।
Rocket Launcher का यूज़ final circle में करो। आप high-ground से दुश्मनों को third-party कर सकते हो, जो उनके लिए unexpected हो सकता है। यह अटैक स्टाइल आपको एडवांटेज देगा।
PUBG Mobile का Frosty Funland Mode नए मैकेनिक्स और फीचर्स के साथ काफी एक्साइटिंग बन गया है। अगर आप इन टिप्स को अपने गेमप्ले में लागू करेंगे और इन टिप्स को अपनाने के बाद आपको chicken dinner जीतने में कोई रुकावट नहीं होगी।

