PUBG Mobile ने अपने ताज़ा और दमदार कोलैबोरेशन की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इस बार गेम ने मशहूर फाइटिंग सीरीज़ The King of Fighters (KOF) के साथ हाथ मिलाया है, जिसकी झलक अब खिलाड़ियों को Erangel के बैटल ग्राउंड में देखने को मिलेगी। सोशल मीडिया पर जारी संकेतों के बाद अब “Legendary Brawl” नाम का यह विशेष इवेंट लाइव हो चुका है, जो रॉयल बैटल की रणनीति को क्लासिक आर्केड फाइटिंग को जोश के साथ जोड़ता है।
इस एक्सक्लूसिव क्रॉसओवर के तहत PUBG Mobile में कई नए कैरेक्टर-आधारित स्किन्स और कॉस्मेटिक आइटम्स जोड़े गए हैं। Mythic क्वालिटी की ये स्किन्स सीधे स्टोर से नहीं खरीदी जा सकतीं। इन्हें पाने के लिए खिलाड़ियों को नया Prize Path मैकेनिज़्म अपनाना होगा। लगभग 600 UC खर्च कर मिशनों की एक खास श्रृंखला खोली जा सकती है, जिन्हें पूरा कर पॉइंट्स मिल जाएंगे। जैसे-जैसे टियर आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे खास रिवॉर्ड्स अनलॉक होते जाएंगे।
यह इवेंट 30 जनवरी 2026 से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगा।
Mythic आउटफिट्स बने इवेंट की जान
इस सहयोग का मुख्य आकर्षण KOF के प्रसिद्ध फाइटर्स से प्रेरित Mythic-टियर कॉस्ट्यूम्स हैं। अब खिलाड़ी इन आइकॉनिक कैरेक्टर्स के अवतार में मैदान में उतर सकते हैं:
- Iori Yagami- अपने सिग्नेचर लाल-काले लुक में
- Mai Shiranui- स्टाइलिश मूव्स और फैन-आधारित फाइटिंग स्टाइल के साथ
- Nakoruru- पारंपरिक Ainu ड्रेस और अपने बाज़ साथी Mamahaha के साथ
- Terry Bogard- “Hungry Wolf” अपने क्लासिक और दमदार अवतार में
नई वेपन स्किन्स और शानदार इमोट्स
इस इवेंट में M16A4, M416 और AKM के लिए खास KOF-थीम वेपन स्किन्स भी पेश की गई हैं। साथ ही Wave Combo जैसे नए इमोट्स जोड़े गए हैं, जिनकी मदद से खिलाड़ी लॉबी में फाइटिंग-स्टाइल ऐक्शंस दिखा सकते हैं।
आर्केड स्टाइल ग्लाइडर और पैराशूट
जो खिलाड़ी रेट्रो और आर्केड फील पसंद करते हैं, उनके लिए खास डिजाइन वाले आर्केड-थीम ग्लाइडर और पैराशूट भी शामिल किए गए हैं, जो इस कोलैबोरेशन को और भी खास बनाते हैं।
PUBG Mobile का यह नया Jujutsu Kaisen और Dragon Ball Super की तरह ही जबरदस्त चर्चा बटोर रहा है। the King of Fighters के साथ यह साझेदारी न सिर्फ गेम के विज़ुअल्स को नया रूप देती है, बल्कि खिलाड़ियों के लिए एक्शन और एंटरटेनमेंट का लेवल भी बढ़ा देती है।

