मोबाइल गेम खेलने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब PUBG Mobile गेम खेलने के लिए फोन में 2 या 3GB तक का गेम डाउनलोड करना की कोई जरुरत नहीं है। PUBG Mobile Cloud की मदद से कम स्टोरेज और पुराने स्मार्टफोन पर भी आप यह गेम आसानी से खेल सकते है। खास बात यह है कि गेम सीधे ब्राउज़र में ओपन करके खेला जा सकता है।
PUBG Mobile Cloud क्या है?
PUBG Mobile Cloud गेम का एक क्लाउड टेक्नोलॉजी पर आधारित वर्ज़न है। इसमें गेम आपके मोबाइल में इंस्टॉल नहीं करना पड़ता है , बल्कि इंटरनेट के माध्यम से सर्वर पर ही चलता है। आपका फोन सिर्फ डिस्प्ले और कंट्रोल के लिए इस्तेमाल होता है। गेम की पूरी प्रोसेसिंग क्लाउड सर्वर पर होती है।
PUBG Mobile Cloud के फायदे
- स्टोरेज की चिंता खत्म: गेम डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती, क्लाउड ऐप बहुत छोटा होता है या गेम सीधे ब्राउज़र में चलता है।
- पुराने फोन में भी बेहतर परफॉर्मेंस: ग्राफिक्स सर्वर संभालता है, इसलिए लो-एंड डिवाइस पर भी गेम स्मूद और लैग फ्री चलता है।
- तुरंत खेलना शुरू करें: न अपडेट का झंझट और न लंबा इंतज़ार, बस लॉगिन करें और गेम ओपन।
PUBG Mobile Cloud कैसे खेलें?
तरीका 1: ब्राउज़र से (बिना ऐप इंस्टॉल किए) खेलने का सबसे आसान तरीका है।
- किसी क्लाउड गेमिंग वेबसाइट जैसे now.gg या CloudMoon खोलें
- सर्च बॉक्स में PUBG Mobile लिखें
- “Play in Browser” विकल्प चुनें
- गेस्ट या सोशल अकाउंट से लॉगिन करें
सावधानी: थर्ड-पार्टी वेबसाइट पर लॉगिन करते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और 2 स्टेप वेरिफिकेशन का इस्तेमाल करें।
तरीका 2: PUBG Mobile Cloud ऐप (कुछ देशों में उपलब्ध)
कुछ देशों में Tencent/Krafton ने आधिकारिक PUBG Mobile Cloud ऐप लॉन्च किया है।
- Google Play Store में “PUBG Mobile Cloud” सर्च करें
- करीब 20- 30MB का हल्का ऐप डाउनलोड करें
- लॉगिन करके सीधे गेम खेलें
अगर यह ऐप आपके देश में नहीं दिख रहा है, तो संभव है कि यह सेवा अभी उपलब्ध न हो।
PUBG Mobile Cloud उन खिलाड़ियों के लिए एक शानदार विकल्प है जिनके पास कम स्टोरेज या पुराना स्मार्टफोन है। अगर आपके पास अच्छा इंटरनेट कनेक्शन है, तो आप बिना किसी झंझट के PUBG Mobile का पूरा मज़ा ले सकते हैं।

