ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप फाउंडेशन (EWCF) ने ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने वैश्विक क्वालिफिकेशन प्रोग्राम **‘रोड टू EWC’** की औपचारिक घोषणा कर दी है। इस पहल के तहत दुनियाभर में 230 से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जो सभी प्रमुख ईस्पोर्ट्स क्षेत्रों और विभिन्न प्रतिस्पर्धी स्तरों को कवर करेंगी।
रोड टू EWC 2026 की संरचना
‘रोड टू EWC 2026’ एक ऐसा सीजन-लॉन्ग सिस्टम है, जिसमें पब्लिशर-आधारित लीग, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट और लोकल क्वालिफायर शामिल किए गए हैं। यह 6 जुलाई से 23 अगस्त 2026 के बीच सऊदी अरब के रियाद में आयोजित होने वाले ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 पर जाकर समाप्त होगी।
ग्लोबल कैलेंडर के माध्यम से नए और अनुभवी खिलाड़ी, साथ ही क्लब, दुनिया के सबसे बड़े ईस्पोर्ट्स मंच तक पहुंचने का एक स्पष्ट और सुव्यवस्थित मार्ग पा सकेंगे। EWCF के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर फैसल बिन होमरान ने कहा कि “रोड टू EWC प्रतिस्पर्धी ईस्पोर्ट्स की पूरी यात्रा को एक मंच पर लाता है। स्पष्ट क्वालिफिकेशन सिस्टम खिलाड़ियों, टीमों, पब्लिशर्स और प्रशंसकों को बेहतर योजना बनाने में मदद करता है। उनका मानना है कि सामूहिक प्रयासों से ईस्पोर्ट्स को और अधिक टिकाऊ, समावेशी और वैश्विक बनाया जा सकता है।”
प्रमुख लीग और टूर्नामेंट
यह क्वालिफिकेशन प्रोग्राम Global Esports ढांचे के साथ पूरी तरह जुड़ा हुआ है और इसमें कई आधिकारिक लीग व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट शामिल किए गए हैं, जो EWC 2026 के लिए क्वालिफिकेशन का माध्यम बनेंगे। इनके नाम –
- Apex Legends Global Series
- Capcom Cup
- The Chess.com Global Championship
- Combo Breaker
- CROSSFIRE Pro League
- EA Sports FC Pro
- EVO
- Free Fire World Series
- Fortnite Reload Elite Series
- King Pro League (Honor of Kings)
- Mobile Legends: Bang Bang Professional League
- Mobile Legends: Bang Bang MWI 2026
- Overwatch Champions Series
- PUBG Global Series
- PUBG MOBILE Global Open
- Rocket League Championship Series
- The SNK World Championship (Fatal Fury)
- TEKKEN World Tour Finals
इसके अलावा Call of Duty: Warzone, Dota 2, Teamfight Tactics और Chess जैसे खेलों के लिए ओपन ऑनलाइन क्वालिफायर और कम्युनिटी इवेंट्स भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे नए और उभरते खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर के प्रोफेशनल खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा।
ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप कैलेंडर
इन सभी क्वालिफाइंग इवेंट्स को मिलाकर एक साझा ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप कैलेंडर तैयार किया जाएगा। पूरे सीजन के दौरान मल्टी-चैनल मार्केटिंग के तहत मैच हाइलाइट्स, प्रो खिलाड़ियों के इंटरव्यू, फीचर स्टोरीज़, लाइव स्ट्रीम और ग्राउंड-लेवल कवरेज पेश की जाएगी। गौर करने वाली बात यह है कि 2025 में रोड टू EWC के जरिए 100 से अधिक देशों के 2,500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया था, जो 200 से अधिक क्लबों का प्रतिनिधित्व करते थे। इसी दौरान 15 वर्षीय फ्री फायर खिलाड़ी रस्याह रशीद EWC इतिहास के सबसे युवा विजेता बने थे।
EWC 2026 के टिकट उपलब्ध
ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 के लिए टिकटों की पहली बिक्री शुरू हो चुकी है। प्रशंसक आधिकारिक वेबसाइट esportsworldcup.com और अंतरराष्ट्रीय टिकटिंग पार्टनर्स के माध्यम से टिकट खरीद सकते हैं। शुरुआती खरीदारों के लिए विशेष ट्रैवल पैकेज भी उपलब्ध कराए गए हैं। वर्ष 2026 में ईस्पोर्ट्स की दुनिया में कई नई कहानियां लिखी जाएंगी, और ‘रोड टू EWC’ इन कहानियों की शुरुआत करेगा।







