PUBG Mobile को रिलीज़ हुए लगभग आठ साल पूरे होने वाले हैं, और गेम अब एक बड़े जश्न की तैयारी में है। मार्च 2026 में यह आधिकारिक रूप से अपनी 8वीं एनिवर्सरी मनाएगा। इस खास मौके पर डेवलपर्स कुछ पुराने और खिलाडियों के पसंदीदा आइटम्स व गेम मोड्स को दोबारा गेम में लाने वाले हैं। हाल की लीक रिपोर्ट्स और बीटा वर्ज़न के मुताबिक, इस बार का एनिवर्सरी अपडेट नॉस्टैल्जिया, फ्री रिवॉर्ड्स और एक फेमस वेपन स्किन की वापसी के साथ खास होने वाला है।
8वीं एनिवर्सरी पर The Fool M416 की वापसी
कलेक्शन पसंद करने वाले खिलाडियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि मशहूर The Fool M416 स्किन फिर से गेम में आ सकती है। वर्ज़न 4.2 के लीक कैलेंडर के हिसाब, “Anniversary Favorites Crate” 6 मार्च 2026 को रिलीज़ हो सकता है।
वहीं Battlegrounds Mobile India (BGMI) में इसे संभवतः “Legacy Loot Crate” नाम से पेश किया जाएगा। जो खिलाड़ी इस अपग्रेडेबल M416 स्किन का लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे, उनके लिए यह बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।
इसके अलावा, 20 फरवरी के आसपास “Wild Soul Wanderer” स्पिन आने की भी चर्चा है, जिससे खिलाडियों को एनिवर्सरी से पहले ही प्रीमियम स्किन्स पाने का अवसर मिल सकता है।
नया थीम मोड: Evolving Universe
इस साल के एनिवर्सरी अपडेट में “Evolving Universe” नाम का नया थीम्ड मोड आ सकता है। यह मोड पुराने सीज़न्स की यादें ताजा करने के लिए डिजाइन किया गया है। मैप में अलग-अलग सालों के नाम से खास “Vaults” मिलेंगे, जिन्हें खोलने के लिए खिलाडियों को मैच के दौरान अपनी पैसिव स्किल्स को अपग्रेड करना होगा।
हर वॉल्ट में पिछले सालों से जुड़े आइटम्स और फीचर्स देखने को मिलेंगे:
- 2021 और 2022 Vaults: यहां Snow Ghillie Suit और Groza जैसे पावरफुल हथियार मिल सकते हैं।
- 2023 Vault: इस हिस्से में Dino Ground मोड का Velociraptor फिर से दिखाई देगा। हालांकि फिलहाल बीटा वर्ज़न में इसे चलाया नहीं जा सकता, लेकिन यह पुराने दिनों की याद जरूर दिलाता है।
- 2024 Vault: इस जोन में Frost Festival से जुड़े एलिमेंट्स जैसे फ्लाइंग शिप और मार्केट वैन शामिल होंगे।
UC Up इवेंट और संभावित रिलीज़ डेट
कई खिलाड़ी UC Up इवेंट की तारीख जानने के लिए उत्सुक हैं। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह इवेंट 20 फरवरी को Ultimate Set के साथ या फिर 6 मार्च को Anniversary Crate के साथ लॉन्च हो सकता है। जहां तक ग्लोबल अपडेट की बात है, इसे मार्च माह के बीच में रिलीज़ किए जाने की उम्मीद है।

