Free Fire प्लेयर्स के लिए बड़ा अपडेट सामने आ गया है,अगले बूया पास (Booyah Pass) को लेकर नई जानकारी आ चुकी है। जून 2026 बूया पास के लीक्स अब ऑफिशियली सामने आ गए हैं, जिसमें एक फ्रेश और एक्साइटिंग “आउटर स्पेस” थीम देखने को मिल रही है।
इस आर्टिकल में हम आपको अगले महीने आपको कौन-कौन से प्रीमियम कॉस्मेटिक्स और फ्री-टू-प्ले रिवॉर्ड्स मिलने वाले है, इसके बारे में बताएँगे।
फ्री फायर जून 2026 बूया पास में हर लेवल पर मिलने वाले रिवार्ड्स के बारे में जानें
जून बूया पास इंटरस्टेलर कॉस्मेटिक्स से भरा हुआ है। चाहे आप प्रीमियम ट्रैक पर अपग्रेड करें या फ्री पाथ पर रहें:
लेवल 1: पास की शुरुआत ही एक स्टाइलिश, स्पेस-थीम वाले फीमेल कैरेक्टर बंडल के साथ होती है, जो शुरुआत में ही वाइब सेट कर देता है।
लेवल 10 और 20: फ्री प्लेयर्स के लिए लेवल 10 पर एक शानदार स्काईबोर्ड स्किन मिलती है। वहीं, प्रीमियम यूजर्स को लेवल 20 पर यूनिक मोटरबाइक स्किन और एक खास बैनर मिलता है।
लेवल 30 और 40: जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, लेवल 30 पर एक और यूनिक स्काईबोर्ड स्किन मिलती है, और लेवल 40 पर एक स्टाइलिश लूट बॉक्स स्किन अनलॉक होती है।
लेवल 50: ये काफी अहम लेवल है। प्रीमियम वर्जन में यहां एक एक्सक्लूसिव डेज़र्ट ईगल गन स्किन मिलती है, जो डबल रीलोड स्पीड और एक्स्ट्रा मैगज़ीन का फायदा देती है (हालांकि मूवमेंट स्पीड थोड़ी कम हो जाती है)।
लेवल 60 और 70: लेवल 60 पर पैन के लिए एक अनोखी स्किन मिलती है, साथ ही कुछ शू कॉस्मेटिक्स भी। फिर लेवल 70 पर एक नई बैकपैक स्किन अनलॉक होती है।
लेवल 80 और 90: लेवल 80 पर ग्रेनेड के लिए स्पेशल स्किन मिलती है, जिसमें दो हाथ जुड़ने का खास एनिमेशन भी है। वहीं लेवल 90 पर ग्लू वॉल स्किन के साथ आप लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार हो जाते हैं।
लेवल 100: सबसे बड़ा और सबसे खास इनाम यहीं मिलता है- टॉप लेवल पर पहुंचते ही आपको बहुप्रतीक्षित मेल कैरेक्टर बंडल मिलता है, जो पूरे पास का हाइलाइट है।
जून बूया पास पाने का तरीका
Free Fire में पहले की तरह ही जून 2026 का बूया पास डायमंड्स देकर सीधे खरीदा जा सकेगा। इसके साथ एक खास रिंग इवेंट भी आएगा, जहां प्लेयर्स स्पिन करके पास पर डिस्काउंट पा सकते हैं या फिर स्पेशल इवेंट टोकन्स के जरिए इसे रिडीम कर सकते हैं।







