Sunday, February 1

Google News Sports Digest Hindi

FIH Pro League: एफआईएच प्रो लीग के लिए हॉकी इंडिया ने भारत के संभावित खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। इस (FIH Pro League) टूर्नामेंट के लिए भारतीय हॉकी टीम की कमान अनुभवी ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के हाथों में ही रहने वाली है। जबकि हार्दिक सिंह को इस बार उपकप्तान बनाया गया है। इसके अलावा एफआईएच प्रो लीग (FIH Pro League) का भुवनेश्वर चरण 15 से 25 फरवरी तक खेला जाने वाला है।

Indian hockey team defeated China Hockey Team and won the Asian Champions Trophy 2024 Hockey title
image source via getty images

आगामी एफआईएच प्रो लीग 2025 (FIH Pro League) के लिए भारत ने अपनी संभावित टीम का ऐलान कर दिया है। इन संभावित चुने गए खिलाड़ियों में भारत ने छह से अधिक युवाओं को हॉकी इंडिया लीग और जूनियर स्तर पर खेलते हुए उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर पहली बार मौका दिया है। इसके लिए हॉकी इंडिया ने अपनी 32 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इन (FIH Pro League) खिलाड़ियों की सूची में पहली बार जगह पाने वाले गोलकीपर प्रिंसदीप सिंह, डिफेंडर यशदीप सिवाच, मिडफील्डर रबिचंद्र सिंह और राजिंदर सिंह और फॉरवर्ड अंगदबीर सिंह, उत्तम सिंह और अर्शदीप सिंह शामिल हैं।

भारतीय टीम के कप्तान रहेंगे हरमनप्रीत सिंह :-

आगामी एफआईएच प्रो लीग 2025 (FIH Pro League) में भारतीय टीम के कप्तान अनुभवी ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ही होंगे। जबकि इस बार हार्दिक सिंह को उपकप्तान बनाया गया है। इस बार एफआईएच प्रो लीग का भुवनेश्वर चरण 15 से 25 फरवरी तक खेला जाने वाला है।

Indian men hockey team
image source vis getty images

भारतीय हॉकी टीम को इस लीग के भुवनेश्वर चरण में स्पेन, जर्मनी, आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ दो दो मैच खेलने हैं। वहीं इस बीच हॉकी इंडिया ने एक बयान में कहा है कि, “इस बार जूनियर टीम में और हॉकी इंडिया लीग (FIH Pro League) में शानदार प्रदर्शन करने वाले 22 वर्ष के अंगद बीर सिंह और 20 वर्ष के अर्शदीप सिंह को पहली बार एफआईएच प्रो लीग के मैचों के लिए सीनियर टीम में चुना गया है।”

Paris Olympics 2024: ब्रॉन्ज मेडल जीतने के भारतीय हॉकी टीम से की पीएम नरेंद्र मोदी ने बात, जानें कप्तान और गोलकीपर श्रीजेश से क्या बोले पीएम?
image source via getty images

इसके अलावा पिछले साल मस्कट में जूनियर एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम में रहे प्रिंसदीप भी सीनियर टीम के संभावित खिलाड़ियों में पहली बार चुने गए हैं। भारतीय सीनियर हॉकी टीम के कोच क्रेग फुल्टोन ने कहा है कि, “इस बार चुनी गई टीम से मैं बहुत खुश हूं।

Indian hockey team
image source via getty images

तभी तो अब मुझे उम्मीद है कि यह एक टीम के रूप में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करके किसी भी मैच को जीत सकती है।” इससे पहले भारतीय टीम साल 2023-24 सत्र में नौ टीमों में सातवें स्थान पर रही थी। इसके बाद फिर भारतीय टीम ने दोबारा से वापसी करते हुए पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीता था।

FIH Pro League भारत के संभावित खिलाड़ी :-

गोलकीपर : कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा, प्रिंसदीप सिंह

डिफेंडर : जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, जुगराज सिंह, नीलम संजीप सेस, वरूण कुमार, यशदीप सिवाच

मिडफील्डर : राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलाकांता शर्मा, एम रबिचंद्र सिंह, राजिंदर सिंह

फॉरवर्ड : अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित उपाध्याय, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, अंगद बीर सिंह, बॉबी सिंह धामी, शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह, अराइजीत सिंह हुंडल, उत्तम सिंह, अर्शदीप सिंह ।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version