Hockey: हॉकी इंडिया की नेशनल सीनियर मेंस चैंपियनशिप (Hockey) आज से चेन्नई में शुरू हो रही है। इस प्रतियोगिता में कुल 31 टीमें भाग लेंगी। यह (Hockey) टूर्नामेंट 16 नवंबर तक चलेगी। इन सभी टीमों को 8 पूल में बांटा गया है। क्यूंकि इस (Hockey) टूर्नामेंट में लीग चरण के दौरान सभी टीम अपने पूल की हर दूसरी टीम के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।
वहीं प्रत्येक पूल से शीर्ष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी। इस टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मुकाबले 13 नवंबर से खेले जाएंगे। इसके बाद फिर 15 नवंबर को इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं फिर इस प्रतियोगिता का फाइनल और तीसरे/चौथे स्थान के लिए प्ले-ऑफ के मुकाबले 16 नवंबर को खेले जाएंगे।

इस (Hockey) प्रतियोगिता के पूल ए में मौजूदा चैंपियन हॉकी पंजाब के साथ दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी और छत्तीसगढ़ हॉकी शामिल हैं। जबकि पूल बी में हॉकी हरियाणा, तेलंगाना हॉकी, हॉकी हिमाचल और हॉकी मिजोरम शामिल हैं। इसके अलावा पूल सी में हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु, हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी आंध्र प्रदेश और हॉकी अंडमान और निकोबार शामिल हैं।
वहीं पूल डी में हॉकी कर्नाटक, हॉकी चंडीगढ़, हॉकी उत्तराखंड और त्रिपुरा हॉकी शामिल हैं। इसके अलावा पूल ई में, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा का मुकाबला ले पुडुचेरी हॉकी, हॉकी राजस्थान और हॉकी अरुणाचल से होगा। जबकि पूल एफ में उत्तर प्रदेश हॉकी, दिल्ली हॉकी, केरल हॉकी और हॉकी जम्मू और कश्मीर शामिल हैं।

इसके अलावा इस (Hockey) प्रतियोगिता में पूल जी में हॉकी झारखंड, हॉकी महाराष्ट्र, गोवा हॉकी और हॉकी गुजरात शामिल हैं। वहीं इस टूर्नामेंट के पूल एच में मणिपुर हॉकी, हॉकी बंगाल, हॉकी बिहार और असम हॉकी शामिल हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत आज कई मैचों के साथ होगी। इनमें उत्तर प्रदेश हॉकी बनाम केरल हॉकी और हॉकी कर्नाटक बनाम हॉकी उत्तराखंड जैसे कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।
Hockey इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की का बयान :-
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने इस नेशनल सीनियर मेंस चैंपियनशिप (Hockey) टूर्नामेंट के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि, “हम चेन्नई में 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी करके बहुत खुश हैं। क्यूंकि यह एक समृद्ध हॉकी विरासत वाला शहर है।

यह नेशनल सीनियर मेंस चैंपियनशिप टूर्नामेंट देश भर से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। वहीं इसके अलावा यह टूर्नामेंट भारतीय हॉकी के भविष्य के सितारों को विकसित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका भी अदा करता है। इसके अलावा मैं सभी टीमों को शीर्ष सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा करने के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह का बयान :-

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने अपने बयान में कहा कि, ” यह नेशनल सीनियर मेंस चैंपियनशिप उच्च गुणवत्ता वाली हॉकी और गहन प्रतिस्पर्धा का वादा करती है। इसके लिए हमने भागीदारी में जबरदस्त वृद्धि देखी है। वहीं देश के सभी कोनों से उत्साह देखना काफी उत्साहजनक है। यहां पर मैं कुछ रोमांचक मैचों की प्रतीक्षा कर रहा हूं क्योंकि टीमें प्रतिष्ठित खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करती हैं।”
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


