Monday, August 18

 

Google News Sports Digest HindiHockey: एफआईएच प्रो लीग के दूसरे मैच वापसी करते हुए भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-0 से हरा दिया। इस लीग के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की। भारतीय टीम के लिए मैच में मनदीप सिंह (32वां मिनट) और दिलप्रीत सिंह (39वां मिनट) ने शानदार गोल किए।

भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराया :-

indian men hockey team
image source via getty images

एफआईएच प्रो लीग के दूसरे मैच में भारतीय हॉकी टीम (Indian hockey team) ने शानदार वापसी करते हुए स्पेन की हॉकी टीम (Spain hockey team)को 2-0 से हरा दिया है। लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले ही स्पेन की टीम ने टीम इंडिया को 3-1 से हराया था। लेकिन इस दूसरे मैच में भारतीय टीम एक अलग अंदाज में दिखाई दी। इस मैच में भारतीय टीम के लिए मनदीप सिंह ने 32वें मिनट में और दिलप्रीत सिंह ने 39वें मिनट में गोल किए।

Hockey इंग्लैंड महिला हॉकी टीम ने भारत को 2-1 से हराया :-

एफआईएच प्रो लीग के एक अन्य मैच में इंग्लैंड की महिला हॉकी टीम से भारतीय महिला हॉकी टीम शूटआउट में 1-2 से हार गई। क्यूंकि इससे पहले दोनों ही टीमों का निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर रहा था। इस मैच में इंग्लैंड टीम के लिए निर्धारित समय में पेजी गिलोट ने 40 वें मिनट में और टेसा हॉवर्ड ने 56 वें मिनट में गोल किए।

indian women team
image source via getty images

जबकि भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में नवनीत कौर ने 53 वें मिनट में और रूतुजा दादोसा पिसल ने 57 वें मिनट में गोल दागे। वहीं इस मैच में भारत के लिए नवनीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया था। जबकि रूतुजा ने मैदानी गोल किया था।

india ane england women team
image source via getty images

इसके बाद जब इन दोनों टीमों के बीच शूटआउट खेला गया तो तब भारत के लिए नवनीत ने ही एकमात्र गोल किया। इसके अलावा भारतीय टीम की कप्तान सलीमा टेटे, सुनेलिता टोप्पो और लालरेम्सियामी नाकाम रहीं थी। वहीं इंग्लैंड के लिए लिली वाकर और कप्तान सोफी हैमिल्टन ने गोल किए थे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version