Sultan Azlan Shah Cup: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इस बार सुल्तान अजलान शाह कप 2025 में अपनी काफी धमाकेदार शुरुआत की है। क्यूंकि अपने पहले मैच में ही भारत ने दक्षिण कोरेया को 1-0 से हरा दिया था। वहीं इसके बाद भारतीय टीम का दूसरा मैच बेल्जियम की टीम से खेला जाने वाला था। लेकिन मैच स्टार्ट होते ही बारिश होनी शुरू हो गई और सबसे बड़ी विलेन बन गई। इसके चलते हुए इस मैच को स्थगित करना पड़ा है। वहीं अब यह मुकाबला आज मंगलवार 25 नवंबर 2025 को खेला जाएगा।
बारिश की वजह से रुका था मैच :-
इस बार भारत और बेल्जियम का मैच समय पर शुरू हुआ था। लेकिन इसके तीन मिनट बाद ही भारी बारिश के कारण इसको रोकना पड़ा था। इसके बाद फिर यह मैच रात 8.45 से शुरू हुआ था। लेकिन तब भी मौसम में सुधार नहीं देखते हुए मैच को कल तक स्थगित करने का फैसला लिया गया।

इस दौरान आयोजकों द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम का बेल्जियम के खिलाफ सुल्तान अजलन शाह कप का मैच स्थगित कर दिया गया है। अब यह मैच कल आज खेला जाएगा। वहीं भारत इस टूर्नामेंट में छह साल बाद खेल रहा है।
दक्षिण कोरिया के खिलाफ जीता था भारत :-
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही अपना दबाव बनाए रखा था। इसके चलते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने गोल करने के कई मौके बनाए थे। इसके चलते हुए ही मैच का पहला क्वार्टर खत्म होने से पहले भारत को सफलता मिल गई थी।

जब भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद रहील ने बेहतरीन टीम मूव को गोल में बदल दिया था। इसके चलते हुए भारत ने मैच में 1-0 की बढ़त बना ली थी। उनकी यह बढ़त खेल के अंत तक बनी रहीं थी। क्यूंकि दक्षिण कोरिया की तरफ से कोई भी प्लेयर गोल नहीं कर पाया था। वहीं इस मैच में जीत के चलते भारत को तीन प्वाइंट्स मिले थे।
अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है भारतीय हॉकी टीम :-
इसके चलते हुए सुल्तान अजलान शाह कप 2025 की प्वाइंट्स टेबल में अब पहले नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है। क्यूंकि उसने दो मुकाबले खेले हैं। इनमें से उसने एक जीता है और एक ड्रॉ खेला है। वहीं अब कीवी टीम के चार अंक हैं।

जबकि दूसरे पायदान मलेशिया की टीम मौजूद है। क्यूंकि उसके भी दो मैचों के बाद चार अंक हैं। इसके बाद भारतीय हॉकी टीम तीसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं अभी तक भारतीय टीम ने केवल एक ही मैच खेला है और उनमें जीत हासिल की है। इसके बाद अंक तालिका में चौथे पायदान पर बेल्जियम की टीम का नंबर आता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

