Hockey Asia Cup 2025:- हॉकी एशिया कप 2025 के लिए हॉकी इंडिया ने अपनी 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान बीते दिन बुधवार को कर दिया है। इस बार यह टूर्नामेंट बिहार के राजगीर में खेला जाने वाला है। इसके अलावा भारतीय टीम में राजिंदर को शमशेर सिंह की जगह चुना गया है। वहीं अभी हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कहने वाले ललित उपाध्याय की जगह पर लाकड़ा को चुना गया है।
भारतीय हॉकी टीम का हुआ एलान :-
हॉकी इंडिया ने इस बार बिहार के राजगीर में होने वाले हॉकी एशिया कप 2025 के लिए अपनी 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान बीते बुधवार को कर दिया है। इसके अलावा भारतीय टीम में फॉरवर्ड शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह ने अपनी जगह बरकरार रखी है। इसके अलावा यह टूर्नामेंट आगामी 29 अगस्त से सात सितंबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को अगले साल एफआईएच पुरूष विश्व कप में सीधे प्रवेश भी मिल जाएगा। वहीं यह पुरूष विश्व कप साल 2026 में 14 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम में खेला जाएगा।

इसके अलावा ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को भारतीय हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है। उनके अलावा राजिंदर सिंह, लाकड़ा और दिलप्रीत आस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे, उनको भी चुना गया है। जबकि भारतीय टीम में राजिंदर को शमशेर सिंह की जगह चुना गया है। वहीं अभी हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कहने वाले ललित उपाध्याय की जगह पर लाकड़ा को चुना गया है। इसके अलावा दिलप्रीत को गुरजंत सिंह पर तरजीह दी गई है।

भारतीय टीम के स्टार स्ट्राइकर ललित उपाध्याय ने जून में एफआईएच प्रो लीग के यूरोप चरण के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया था। भारत को एशिया कप में जापान, चीन और कजाखस्तान के साथ पूल ए में रखा गया है। इसके चलते हुए भारतीय टीम आगामी 29 अगस्त को चीन के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद वह 31 अगस्त को जापान और एक सितंबर को कजाखस्तान से अपना मैच खेलेगी। इसके अलावा गोलकीपिंग का दारोमदार कृशन बी पाठक और सूरज करकेरा पर रहेगा। जबकि डिफेंस में हरमनप्रीत और अमित रोहिदास के साथ जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह रहेंगे।

इसके अलावा मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह होंगे। वहीं फॉरवर्ड पंक्ति में मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, लाकड़ा और दिलप्रीत टीम का जिम्मा संभालते दिखाई देंगे। इसके अलावा नीलम संजीप सेस और सेल्वम कार्ति को रिजर्व में रखा गया है। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम के चयन के बारे में मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने कहा कि. “हमने अनुभवी टीम चुनी है । विश्व कप क्वालीफिकेशन को देखते हुए एशिया कप हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। तभी तो हमें दबाव में अच्छा खेलने वाले खिलाड़ी चाहिए।”
भारतीय हॉकी टीम इस प्रकार है :-
गोलकीपर: सूरज करकेरा, कृशन बी पाठक
डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास , जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह
मिडफील्ड: मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह
फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह
रिजर्व खिलाड़ी: नीलम संजीप सेस और सेल्वम कार्ति।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

