Women’s Hockey Team: भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद अब मारिन को भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच के रूप में वापस लाया जा सकता है। क्यूंकि उनके मार्गदर्शक में ही भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चौथे स्थान पर रही थी।
हरेंद्र सिंह ने दिया कोच पद से इस्तीफा :-
भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने अपने पद से अचानक इतिफा दे दिया है। वहीं इस बीच अब उन्होंने अपने निजी कारणों का हवाला देकर यह इतिफा दिया है। इसके बाद अब न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार टोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथे स्थान पर रही टीम के मुख्य कोच नीदरलैंड के शोर्ड मारिन की भारतीय टीम में कोच के पद पाए वापसी हो सकती है।

इसके अलावा अन्य सूत्रों के अनुसार अचानक हुए इस घटनाक्रम में हरेंद्र सिंह ने हॉकी इंडिया को ईमेल भेजकर सूचित किया है कि वह तुरंत प्रभाव से अपना कोच पद छोड़ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि यह विशुद्ध रूप से उनका निजी फैसला ही है। वहीं अब अन्य सूत्रों ने बताया है कि मारिन की भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच के रूप में वापसी हो सकती है।

इससे पहले भी शोर्ड मारिन के मार्गदर्शक में भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चौथे स्थान पर रही थी। इसके बाद फिर उन्होंने अगस्त 2021 में महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा अमेरिका में हॉकी टीम के कोच रहे हरेंद्र सिंह ने अप्रैल 2024 में ही पद संभाला था।

जबकि इससे पहले वह लखनऊ विश्व कप 2016 विजेता जूनियर पुरूष हॉकी टीम के कोच भी रह चुके थे। इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन पिछले एक साल में काफी निराशाजनक रहा है। क्यूंकि एफआईएच प्रो लीग 2024-25 में खेलते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 मैचों में से केवल दो जीत दर्ज की थी। इसके अलावा वह अगले सत्र के लिए क्वालीफाई करने में भी नाकाम रही थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

