Women Junior Hockey: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए U19 ऑस्ट्रेलिया टीम को 1-0 से हरा दिया है। वहीं इस मैच में भारत की कनिका सिवाच ने खेल के 32वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। इसके चलते हुए भारत को मैच में महत्वपूर्ण जीत मिली। वहीं अब यह जीत भारतीय टीम के आत्मविश्वास को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाली साबित हुई है।
australia australia
इस मैच का पहला हाफ गोलरहित रहा था। क्यूंकि तब ये दोनों ही टीमें गोल करने में सफल नहीं हो पाई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर के शुरुआती मिनटों में कनिका सिवाच के गोल की मदद से बढ़त बना ली। वहीं इस बढ़त को भारतीय टीम ने अंत तक बनाए रखा था और मैच को 1-0 से जीत लिया था। इस मैच में सिवाच का यह गोल टीम के लिए निर्णायक साबित हुआ। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के बचाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।

इसके बाद भारतीय टीम की क्षात्मक रणनीति और गोलकीपर की शानदार भूमिका ने भी इस जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं इस जीत से पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया अंडर 21 टीम के खिलाफ दौरे के दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब तीसरे मैच में मिली जीत ने भारतीय टीम का आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा दिया है। क्यूंकि यह जीत साबित करती है कि भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम कठिन परिस्थितियों में भी वापसी करने की क्षमता रखती है।

भारतीय टीम के कोच ने मैच के बाद कहा कि टीम ने पिछले मैचों की गलतियों से सीख ली और उसी रणनीति को इस बार बेहतर तरीके से लागू किया है। उन्होंने कनिका सिवाच और रक्षात्मक खिलाड़ियों की काफी सराहना की। क्यूंकि इन सभी ने विपक्षी टीम की कोशिशों को नाकाम किया है। भारतीय जूनियर हॉकी टीम अब ऑस्ट्रेलिया प्रीमियर हॉकी वन लीग में खेलने वाले क्लब कैनबरा चिल्स के खिलाफ अगले दो मैच खेलने वाली है। वहीं इन मैचों में टीम का प्रदर्शन और अनुभव बढ़ाने के साथ-साथ खिलाड़ियों को अपने कौशल को और निखारने का मौका मिलेगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

