Hockey: राजगीर में स्थित बिहार राज्य खेल अकादमी को एशियाई हॉकी महासंघ अकादमी और हॉकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। वहीं यह प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तैयब खान ने चेन्नई में जूनियर विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच के बाद आयोजित एक विशेष समारोह में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को प्रदान किया है।
राजगीर की खेल अकादमी को मिला बड़ा सम्मान :-
राजगीर में स्थित बिहार राज्य खेल अकादमी को एशियाई हॉकी महासंघ अकादमी और हॉकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। वहीं अब यह बिहार के खेल क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बन गई है। इसके अलावा इस बार यह प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र एफआईएच के अध्यक्ष तैयब खान ने बुधवार को चेन्नई में जूनियर विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच के बाद आयोजित एक विशेष समारोह में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को प्रदान किया है।

इसके अलावा इस दौरान वहां पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण भी उपस्थित थे। वहीं इस इस अवसर पर श्रेयसी सिंह ने कहा है कि हॉकी की विश्व में सर्वोच्च संस्था से राज्य खेल अकादमी को मिली यह मान्यता न केवल बिहार के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह राज्य की उभरती खेल क्षमता और एशियाई हॉकी संरचना में राज्य की सशक्त उपस्थिति का प्रमाण भी है।

इसके बाद उन्होंने कहा कि भारत में पहली बार किसी राज्य खेल अकादमी को यह मान्यता प्रदान की गई है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने अपने पत्र में कहा है कि, “राजगीर खेल अकादमी को एएचएफ अकादमी एवं हॉकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में प्रमाणित करते हुए प्रसन्नता हो रही है। क्यूंकि अब यह मान्यता अकादमी के विज़न, विश्वस्तरीय खेल ढांचा, जमीनी स्तर से लेकर हाई परफॉर्मेंस तक हॉकी के विकास के लिए संस्थागत तैयारी और समर्पण को दर्शाती है।”

इसके बाद बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने भी कहा कि, “यह उपलब्धि राज्य के हॉकी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल वैज्ञानिकों और खेल प्रशासकों के लिए गर्व की बात है। वहीं अब मिली यह सफलता बिहार में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं, सतत निवेश तथा सरकार की सकारात्मक खेल नीति का परिणाम भी है।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

