PR Sreejesh: भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम के पूर्व दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश एक बार फिर जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच बनने की जुगत में लगे हैं। इसके लिए उन्होंने भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम के मुख्य कोच पद के लिए दोबारा आवेदन कर दिया है। वहीं इस बात की अब हॉकी इंडिया के महासचिव ने भी पुष्टि कर दी है कि इस पद के लिए छह-सात उम्मीदवार दौड़ में शामिल है।
कोच पद के लिए पीआर श्रीजेश ने किया दोबारा आवेदन :-

भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम के पूर्व दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश एक बार फिर जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच बनने की जुगत में लगे हैं। क्यूंकि उनका कार्यकाल पिछले साल दिसंबर में ही समाप्त हो गया था। वहीं इसके लिए अब उन्होंने दोबारा से आवेदन कर दिया है। इस बीच अब माना जा रहा है कि मुख्य कोच की नियुक्ति को लेकर फैसला कुछ दिनों में हो सकता है। इसके अलावा दो बार के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता श्रीजेश को अगस्त 2024 में जूनियर पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।
विश्व कप में जीता था कांस्य पदक :-
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश के मार्गदर्शन में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने बीते दिसंबर में चेन्नई में आयोजित हुए एफआईएच पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीता था। तब इस टीम ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर नौ साल बाद इस प्रतियोगिता में कोई पदक जीता था।

इसके बाद श्रीजेश ने कहा है कि, “हां, विश्व कप के बाद 21 दिसंबर को मेरा अनुबंध खत्म हो गया था और उसके बाद मैं केरल स्थित अपने गृहनगर में हूं। वहीं विज्ञापन आने पर मैंने इसके लिए अब दोबारा आवेदन किया है। मुझे पता है कि छह-सात अन्य उम्मीदवारों ने भी आवेदन किया है। अब देखते हैं क्या होता है। इसके आगे उन्होंने अपने कोचिंग के अनुभव पर कहा कि यह मेरे लिए सीखने का शानदार अनुभव रहा है।

इस बीच मैंने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने अनुभव साझा किए थे। इस दौरान काफी उतार-चढ़ाव रहे थे लेकिन विश्व कप का कांस्य पदक मेरे लिए काफी खास रहा है। उस समय हमारा लक्ष्य हालांकि स्वर्ण था। संन्यास के बाद मेरा मकसद खेल को कुछ लौटाना था। तभी तो जूनियर खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव को साझा करने से अच्छा मेरे लिए और क्या हो सकता है।
महासचिव ने नामों का नहीं किया खुलासा :-
इसके बाद हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा है कि कम से कम छह अन्य उम्मीदवार भी कोच पद की दौड़ में हैं। इस दौरान उन्होंने हालांकि नामों का खुलासा नहीं किया है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, “नियमित प्रक्रिया के तहत जूनियर पुरुष टीम के कोच पद के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। क्योंकि श्रीजेश का अनुबंध विश्व कप के बाद समाप्त हो गया था। इस बार छह-सात उम्मीदवारों ने रुचि दिखाई है। इनमें श्रीजेश भी शामिल हैं। लेकिन अब स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के बाद अगले एक-दो सप्ताह में नए कोच की नियुक्ति कर दी जाएगी।

इसके आगे उन्होंने एफआईएच प्रो लीग के राउरकेला चरण में सीनियर भारतीय पुरुष टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर भी बात की है। क्यूंकि तब भारतीय हॉकी टीम को बेल्जियम और अर्जेंटीना के खिलाफ लगातार चार हार झेलनी पड़ी थी। इसमें भारत का अर्जेटीना के खिलाफ 0-8 की करारी शिकस्त सबसे निराशाजनक परिणाम रहा था। इसके बाद उन्होंने कहा कि आगामी सत्र काफी व्यस्त है और इसमें एशियाई खेल और विश्व कप शामिल हैं। लेकिन इन टूर्नामेंटों को देखते हुए चिंता की कोई बात नहीं है। तभी तो अब भारतीय सीनियर हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन सर्वश्रेष्ठ संयोजन तलाशने के लिए टीम में प्रयोग कर रहे हैं।

इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम अपना अगला दौरा 20 से 25 फरवरी तक होने वाले एफआईएच प्रो लीग के होबार्ट चरण के लिए करने वाली है। तब भारतीय टीम को वहां मेजबान ऑस्ट्रेलिया और स्पेन का सामना करना होगा। लेकिन इस समय भारतीय हॉकी टीम के नियमित कप्तान हरमनप्रीत सिंह के व्यक्तिगत कारणों से बाहर होने के बाद अब मिडफील्डर हार्दिक सिंह भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

