Monday, February 2

Bengaluru Bulls vs Patna Pirates PKL 2025 Match 88 Report: त्यागराज इंडोर स्टेडियम, दिल्ली में खेले गए प्रो कबड्डी लीग 2025 के मैच नंबर 88 में बेंगलुरु बुल्स और पटना पाइरेट्स के बीच दर्शकों को सांसें रोक देने वाला मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने पूरे मैच में शानदार संघर्ष किया और स्कोर 32-32 की बराबरी पर समाप्त हुआ। लेकिन एक बार फिर किस्मत बेंगलुरु के खिलाफ रही, क्योंकि टाई ब्रेकर में पटना पाइरेट्स ने 6-5 से जीत दर्ज की।

इस हार के साथ बेंगलुरु बुल्स ने इस सीजन का चौथा टाई ब्रेकर खेला और सभी में हार झेली। यह आंकड़ा दर्शाता है कि टीम दबाव के क्षणों में अपने मौके को भुना नहीं पा रही है।

पहले हाफ में दिखी अयान लोचब और मिर्जाइयन की शानदार रेडिंग

पहले हाफ की शुरुआत में बेंगलुरु बुल्स ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना, लेकिन शुरुआती मिनटों में पटना पाइरेट्स ने बढ़त बना ली। पटना के स्टार रेडर अयान लोचब ने शानदार रेडिंग से टीम को लगातार अंक दिलाए। उन्होंने पहले हाफ में कई बार बुल्स के डिफेंडर्स को छकाया। दूसरी ओर, बुल्स की ओर से अलीरेजा मिर्जाइयन ने दमदार रेडिंग करते हुए टीम को बराबरी पर बनाए रखा।

पहले हाफ के अंत तक स्कोर 16-13 के अंतर पर पटना के पक्ष में रहा। इस हाफ में अयान लोचब और सुधाकर एम ने मिलकर रेड पॉइंट्स जुटाए, जबकि बुल्स के लिए आकाश शिंदे और आशीष मलिक ने रेड से कुछ अंक निकाले। दोनों टीमों के डिफेंस ने शुरुआत में सतर्क रुख अपनाया और कोई ऑल आउट नहीं हुआ।

दूसरे हाफ में बुल्स ने की वापसी, लेकिन आखिरी पलों में जीत से चूकी

दूसरे हाफ में बेंगलुरु बुल्स ने शानदार वापसी की। टीम के स्टार ऑलराउंडर अलीरेजा मिर्जाइयन ने लगातार सफल रेड करते हुए विपक्ष को दबाव में डाला। उन्होंने दूसरे हाफ में एक ऑल आउट रेड भी की, जिससे स्कोर बराबरी पर आ गया। गणेशा हनमंतगोल और आकाश शिंदे ने भी कुछ प्रभावशाली रेड्स कीं। इसके अलावा, डिफेंस में सत्यप्पा मट्टी और मनीष ने अहम टैकल कर टीम को खेल में बनाए रखा।

दूसरी ओर, पटना के लिए अयान लोचब ने पूरे मैच में कमाल का संतुलन बनाए रखा। उन्होंने दूसरे हाफ में कई बार डू-ऑर-डाई रेड्स में सफलता हासिल की। अंकित कुमार ने भी अपने आक्रामक अंदाज़ से बुल्स के डिफेंस को बार-बार तोड़ा। अंतिम मिनटों में दोनों टीमों ने तेज खेल दिखाया, और स्कोर 32-32 पर आकर थम गया। मैच सीधे टाई ब्रेकर में चला गया, जहाँ पाइरेट्स ने 6-5 से जीत दर्ज की।

दोनों टीमों के स्टार खिलाड़ियों ने दिखाया दम

इस मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स की ओर से सबसे चमकदार प्रदर्शन ऑलराउंडर अलीरेजा मिर्जाइयन ने किया। उन्होंने पूरे मैच में शानदार रेडिंग करते हुए विपक्षी डिफेंस को बार-बार चुनौती दी। अलीरेजा ने कई सफल रेड्स के जरिए टीम को बराबरी तक पहुंचाया और दूसरे हाफ में तो एक समय पर मैच का पूरा रुख बदल दिया।

उनके अलावा, आकाश शिंदे ने भी आक्रामक खेल दिखाते हुए कुछ अहम अंक जुटाए, जबकि आशीष मलिक और गणेशा हनमंतगोल ने मौके पर उपयोगी रेड्स कर टीम को टाई तक पहुंचाया।

डिफेंस में सत्यप्पा मट्टी और मनीष ने संयम के साथ खेल दिखाया। हालांकि, आखिरी क्षणों में कुछ टैकल मिस हुए, जिससे टीम थोड़ी पिछड़ गई। बुल्स की यह हार इसलिए भी कड़वी रही, क्योंकि यह सीजन का उनका चौथा टाईब्रेकर मुकाबला था और उन्हें चारों में हार झेलनी पड़ी।

दूसरी ओर, पटनाा पाइरेट्स की तरफ से अयान लोचब और अंकित कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। अयान लोचब ने पूरे मैच में आत्मविश्वास से रेडिंग की और कई बार दबाव की स्थिति में भी टीम को बचाया। वहीं अंकित कुमार राणा ने रेडिंग में शानदार स्ट्राइक रेट दिखाते हुए निर्णायक अंक जुटाए।

डिफेंस में नवदीप और आशीष बिरवाल की जोड़ी मजबूत दीवार बनकर उभरी। दोनों ने बुल्स के रेडर्स को कई बार रोका और टीम को टाईब्रेकर तक बनाए रखा। अंततः पटनाा पाइरेट्स ने 6-5 के अंतर से टाईब्रेकर में जीत दर्ज की, जिससे टीम ने एक बार फिर अपनी रणनीतिक मजबूती साबित की।

मैच का निर्णायक मोमेंट

दूसरे हाफ के 15वें मिनट में अयान लोचब की डू-ऑर-डाई रेड ने पटना को वापसी दिलाई। उस रेड में उन्होंने दो डिफेंडर्स को आउट किया और स्कोर को बराबरी पर ला दिया। वहीं, टाई ब्रेकर में मंदीप ने डबल पॉइंट लेकर बेंगलुरु की आखिरी उम्मीद तोड़ दी।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version