Haryana Steelers vs Tamil Thalaivas PKL 2025 Match 44 Preview: प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 के 44वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स का सामना तमिल थलाइवाज से होगा। यह मुकाबला रणनीतियों की जंग के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि एक तरफ हरियाणा की संतुलित टीम है, तो दूसरी तरफ तमिल थलाइवाज पूरी तरह अपने कप्तान अर्जुन देशवाल के दम पर खेल रही है।
इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण कोच मनप्रीत सिंह का रिकॉर्ड होगा, जो प्रो कबड्डी लीग में 100 जीत पूरी करने से सिर्फ एक कदम दूर हैं।
मैच डिटेल्स
मैच: हरियाणा स्टीलर्स बनाम तमिल थलाइवाज, मैच 44, प्रो कबड्डी लीग 2025
तारीख: शनिवार, 20 सितंबर 2025
समय: रात 9:00 बजे (भारतीय समय)
स्थान: एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर
लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार
दो दिग्गज कोचों की टक्कर होगी मुकाबले का आकर्षण
मनप्रीत सिंह और संजीव बलियान की यह कोचिंग जंग काफी दिलचस्प होने वाली है। मनप्रीत सिंह अब तक प्रो कबड्डी लीग में 172 मैचों में 99 जीत दर्ज कर चुके हैं और यह उनका 100वां जीत का मौका होगा। वह पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने बतौर कप्तान (पटना पाइरेट्स, सीजन 3) और बतौर कोच (हरियाणा स्टीलर्स, सीजन 11) प्रो कबड्डी लीग खिताब जीता।
वहीं, संजीव बलियान दो बार प्रो कबड्डी लीग चैंपियन रह चुके हैं और उनकी टीमों का विनिंग रेट 60% के आसपास है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों के रणनीतिक अनुभव की असली परीक्षा होगा।
अर्जुन देशवाल होंगे तमिल थलाइवाज का सबसे बड़ा हथियार
तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल पिछले कई सीजन से लीग के सबसे भरोसेमंद रेडर रहे हैं। इस सीजन में उन्होंने टीम के कुल रेड प्वाइंट्स का 56% अकेले बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 56% है और छह मैचों में चार बार सुपर-10 लगा चुके हैं।
हालांकि, टीम उनकी फॉर्म पर काफी ज्यादा निर्भर है। पिछली भिड़ंत में तेलुगू टाइटंस के खिलाफ अर्जुन सिर्फ सात अंक ले सके और टीम को 14 अंकों से हार झेलनी पड़ी। यही वजह है कि, हरियाणा की मजबूत डिफेंस के सामने अर्जुन को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
शिवम पाटरे और विनय की जोड़ी होगी हरियाणा की रेडिंग ताकत
हरियाणा स्टीलर्स ने इस सीजन में अपनी रेडिंग डिपार्टमेंट को काफी संतुलित रखा है। शिवम पाटरे ने नेवीन कुमार की गैरमौजूदगी में शानदार प्रदर्शन किया है और औसतन 8.9 रेड प्वाइंट्स के साथ दो सुपर-10 लगा चुके हैं। उनके साथ विनय भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस डबल रेडिंग जोड़ी की वजह से टीम पर दबाव कम हो जाता है और विपक्षी डिफेंस पर लगातार खतरा बना रहता है।
हरियाणा की डिफेंस का दम
स्टीलर्स की डिफेंस ने शुरुआती संघर्ष के बाद जोरदार वापसी की है। राहुल सेठपाल और कप्तान जयदीप की जोड़ी इस समय शानदार फॉर्म में है। टीम ने पिछले पांच मैचों में चार जीत हासिल की हैं और इस दौरान औसतन 13.4 टैकल प्वाइंट्स जुटाए हैं। पिछली भिड़ंत में पटना पाइरेट्स के खिलाफ टीम ने दो हाई-5 लगाए थे, जिससे साबित होता है कि उनकी डिफेंस सही समय पर टॉप गियर में आ चुकी है।
तमिल थलाइवाज की डिफेंस में गिरावट
थलाइवाज की डिफेंस इस सीजन में अस्थिर रही है। औसतन 11 टैकल प्वाइंट्स के बावजूद टीम बड़े मैचों में कमजोर साबित हुई है। नितेश कुमार की फॉर्म भी उतार-चढ़ाव भरी रही है और उन्हें फिर से अपने पुराने लय में लौटना होगा। रौनक के लगातार टैकल असिस्ट्स टीम के लिए पॉजिटिव पॉइंट हैं, लेकिन कुल मिलाकर डिफेंस को संगठित प्रदर्शन करना होगा।
हरियाणा स्टीलर्स बनाम तमिल थलाइवाज हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक 13 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें हरियाणा स्टीलर्स ने 8, तमिल थलाइवाज ने 2 जीते हैं, जबकि 3 मैच टाई रहे हैं। खास बात यह है कि, हरियाणा ने पिछले छह मुकाबले लगातार जीते हैं, जिससे उनके पास मनोवैज्ञानिक बढ़त है।
हरियाणा स्टीलर्स बनाम तमिल थलाइवाज संभावित प्लेइंग सेवन
हरियाणा स्टीलर्स
राइट कॉर्नर – राहुल सेठपाल
राइट इन – शिवम पाटरे
राइट कवर – नीरज
सेंटर – साहिल नरवाल
लेफ्ट कवर – जयदीप (कप्तान)
लेफ्ट इन – विनय
लेफ्ट कॉर्नर – हरदीप
तमिल थलाइवाज
राइट कॉर्नर – आशीष
राइट इन – नरेंद्र कंडोला
राइट कवर – रौनक
सेंटर – सुरेश जाधव
लेफ्ट कवर – हिमांशु
लेफ्ट इन – अर्जुन देशवाल (कप्तान)
लेफ्ट कॉर्नर – नितेश कुमार
प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 2025) से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

