Thursday, March 12

Haryana Steelers vs UP Yoddhas PKL 2025 Match 90 Report: दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 के मैच नंबर 90 में हरियाणा स्टीलर्स ने यूपी योद्धाज को 53-26 के बड़े अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की। स्टीलर्स के रेडर शिवम पटारे और डिफेंडर जयदीप ने मिलकर ऐसा प्रदर्शन किया कि यूपी की टीम पूरे मैच में वापसी नहीं कर पाई।

हरियाणा की टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और पहले हाफ में ही बड़ी बढ़त ले ली। दूसरी ओर, यूपी योद्धाज के रेडर गगन गौड़ा और गुमान सिंह ने प्रयास तो किया लेकिन हरियाणा के मजबूत डिफेंस के सामने टिक नहीं सके।

पहले हाफ में हरियाणा का दबदबा

हरियाणा स्टीलर्स ने टॉस जीतकर बायें कोर्ट का चयन किया और शुरुआत से ही आक्रामक रणनीति अपनाई। रेडर शिवम पटारे ने पहले हाफ में शानदार लय पकड़ी और लगातार रेडिंग पॉइंट्स हासिल किए। उन्होंने एक सुपर रेड के दौरान तीन डिफेंडरों को आउट किया और अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।

यूपी की ओर से गगन गौड़ा और केशव कुमार ने कुछ सफल रेड्स से उम्मीद जगाई, लेकिन डिफेंस बार-बार बिखरता गया। जयदीप और नीरज की जोड़ी ने यूपी के रेडरों को बार-बार सुपर टैकल में फंसाया। हाफ टाइम तक हरियाणा स्टीलर्स ने 28-13 की मजबूत बढ़त बना ली थी।

दूसरे हाफ में स्टीलर्स की धांसू रेडिंग

दूसरे हाफ में हरियाणा स्टीलर्स की रेडिंग और मजबूत दिखी। शिवम पटारे ने अपनी शानदार लय जारी रखते हुए कुल 15 पॉइंट्स जुटाए। वहीं सब्सटीट्यूट रेडर घनश्याम मगर ने भी शानदार रेड्स से टीम का स्कोर तेजी से बढ़ाया।

डिफेंस में जयदीप ने छह टैकल पॉइंट्स के साथ टीम की कमान संभाली और हरी झंडी दिखा दी कि वे इस सीजन में भी टॉप डिफेंडरों में शामिल हैं। नीरज और साहिल नरवाल ने सटीक टैकल से यूपी के रेडरों को बार-बार रोका।

यूपी की ओर से गगन गौड़ा और विजय मलिक ने कुछ सफल प्रयास किए, लेकिन टीम को बड़े अंतर से हार से नहीं बचा सके।

शिवम पटारे और जयदीप ने किया शानदार प्रदर्शन, गगन गौड़ा पड़ गए अकेले

हरियाणा स्टीलर्स की ओर से शिवम पटारे ने शानदार रेडिंग करते हुए 15 पॉइंट्स जुटाए और मैच के हीरो बने। डिफेंस में जयदीप का खेल देखने लायक था, जिन्होंने छह बेहतरीन टैकल किए। नीरज और साहिल नरवाल ने भी लगातार डिफेंस को मजबूत बनाए रखा।

इसके अलावा, यूपी योद्धाज की ओर से गगन गौड़ा ने सर्वाधिक 7 पॉइंट्स हासिल किए, जबकि केशव कुमार ने दूसरे हाफ में कुछ अच्छी रेड्स कीं। हितेश और आशीष सिंह ने डिफेंस में कुछ झलक दिखाई, लेकिन समन्वय की कमी से टीम पिछड़ती गई।

प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 2025) से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version