Wednesday, February 11

Most Successful Raids in Pro Kabaddi Leauge History

भारत में कबड्डी का खेल शुरू से ही काफी चर्चित है, लेकिन यह बड़े स्तर पर उतनी सफलता प्राप्त नहीं कर सका था। हालाँकि, 2014 में भारत में प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत के बाद से यह खेल सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी तेजी से पॉपुलर हुआ है। तभी तो पहले सीजन में सबसे महँगा बिकने वाले खिलाड़ी (राकेश कुमार) की कीमत 12 लाख रूपए थी, जबकि अब हर सीजन महँगे खिलाड़ी की कीमत 2 करोड़ रूपये से भी ज्यादा है।

Pro Kabaddi Leauge
Pro Kabaddi Leauge

प्रो कबड्डी लीग इतिहास में कई सारे खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहले सीजन से लेकर अब तक अलग-अलग टीमों की ओर से खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं, कई अनुभवी खिलाड़ियों का करियर समाप्त भी हो चुका है। हालाँकि, लीग इतिहास में सबसे ज्यादा रेड लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की सूची में से कई खिलाड़ी अब भी इस लीग में सक्रिय हैं, जिनमें पवन सेहरावत और प्रदीप नरवाल जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है। यहाँ हम आपको प्रो कबड्डी लीग इतिहास में सबसे ज्यादा रेड लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

प्रो कबड्डी लीग इतिहास में सबसे ज्यादा रेड लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी

10. विकाश कंडोला (Vikash Kandola) – 638

Vikash Kandola | Most Successful Raids in Pro Kabaddi Leauge History
Vikash Kandola | Most Successful Raids in PKL History

रेडर विकाश कंडोला ने साल 2016 में दबंग दिल्ली की ओर से अपना PKL करियर शुरू किया था। इसके बाद वह 2017 से लेकर 2021 तक हरियाणा स्टीलर्स और 2022 एवं 2023 में जयपुर पिंक पैंथर्स की ओर से खेले। PKL 2024 के ऑक्शन में जयपुर पिंक पैंथर्स ने उन्हें 32 लाख रुपये में खरीदा है। कंडोला ने प्रो कबड्डी लीग इतिहास में 120 मुकाबलों में कुल 638 रेड लगाए हैं।

9. अजय ठाकुर (Ajay Thakur) – 643

Ajay Thakur | Most Successful Raids in Pro Kabaddi Leauge History
Ajay Thakur | Most Successful Raids in PKL History

पूर्व रेडर अजय ठाकुर ने 2014 से लेकर 2021 तक बेंगलुरु बुल्स (2014-15), पुणेरी पलटन (2016 में सीजन 3 और 4), तमिल थालाइवाज (2017-20) और दबंग दिल्ली (2021) जैसी टीमों का हिस्सा रहे। अब वह कबड्डी एक्सपर्ट के रूप में नजर आते हैं। ठाकुर ने प्रो कबड्डी लीग इतिहास में कुल 120 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 643 रेड लगाए हैं।

8. अर्जुन देशवाल (Arjun Deshwal) – 754

Arjun Deshwal | Most Successful Raids in Pro Kabaddi Leauge History
Arjun Deshwal | Most Successful Raids in PKL History

रेडर अर्जुन देशवाल ने साल 2016 में यू मुम्बा के लिए प्रो कबडी लीग में डेब्यू किया था, लेकिन 2021 में वह जयपुर पिंक पैंथर्स का हिस्सा बने। वह 2024 में भी पिंक पैंथर्स द्वारा रिटेन किए गए हैं। देशवाल ने प्रो कबड्डी लीग इतिहास में अब तक 91 मैचों में 754 रेड लगाए हैं।

7. सचिन (Sachin) – 785

Sachin | Most Successful Raids in Pro Kabaddi Leauge History
Sachin | Most Successful Raids in Pro Kabaddi History

प्रो कबड्डी लीग इतिहास के बेहतरीन रेडर में से एक सचिन ने साल 2017 में गुजरात जायंट्स की ओर से अपना PKL करियर शुरू किया था। इसके बाद वह 2021 में पटना पाइरेट्स का हिस्सा बने और 2023 तक इसी टीम की ओर से खेलते दिखे। हालाँकि, PKL 2024 ऑक्शन में उन्हें तमिल थलाइवाज ने 2.15 करोड़ रूपए की बड़ी कीमत पर खरीदा है। सचिन ने प्रो कबड्डी लीग इतिहास में 128 मैचों में 785 रेड लगाए हैं।

6. दीपक निवास हुड्डा (Deepak Niwas Hooda) – 835

Deepak Niwas Hooda | Most Successful Raids in Pro Kabaddi Leauge History
Deepak Niwas Hooda | Most Successful Raids in Pro Kabaddi Leauge History

प्रो कबड्डी लीग इतिहास के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक दीपक निवास हुड्डा 2024 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे हैं। उन्होंने साल 2014 में तेलुगु टाइटंस की ओर से अपना PKL करियर शुरू किया था। उसके बाद वह पुणेरी पलटन (2016-2017) और जयपुर पिंक पैंथर्स (2018-21) और बंगाल वॉरियर्स (2022) का हिस्सा बने। हालाँकि, 2024 के ऑक्शन में वह एक बार फिर से अनसोल्ड रह गए। हुड्डा ने प्रो कबड्डी लीग इतिहास में 157 मैचों में 835 रेड लगाए हैं।

5. नवीन कुमार (Naveen Kumar) – 843

Naveen Kumar | Most Successful Raids in Pro Kabaddi Leauge History
Naveen Kumar | Most Successful Raids in Pro Kabaddi Leauge History

दबंग दिल्ली के रेडर नवीन कुमार प्रो कबड्डी लीग इतिहास में सबसे ज्यादा रेड लगाने के मामले में पांचवें स्थान पर आते हैं। वह 2018 से लगातार प्रो कबड्डी का हिस्सा हैं और हर सीजन बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं। उन्होंने प्रो कबड्डी लीग इतिहास में 91 मैचों में 843 रेड लगाए हैं। बता दें कि, नवीन 2024 में भी दबंग दिल्ली की ओर से खेलते दिखेंगे।

4. राहुल चौधरी (Rahul Chaudhary) – 859

Rahul Chaudhary | Most Successful Raids in Pro Kabaddi Leauge History
Rahul Chaudhary | Most Successful Raids in Pro Kabaddi History

भारतीय स्टार कबड्डी प्लेयर राहुल चौधरी 2022 और 2023 में जयपुर पिंक पैंथर्स का हिस्सा थे, लेकिन 2024 के ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए। चौधरी ने तेलुगु टाइटंस की ओर से पहले सीजन में प्रो कबड्डी लीग डेब्यू किया था और 2018 तक इसी टीम की ओर से खेलते दिखे। इसके बाद, उन्होंने 2019 में तमिल थलाइवाज का और 2021 में पुणेरी पलटन का भी प्रतिनिधित्व किया। राहुल ने अपने प्रो कबड्डी लीग करियर में 154 मैचों में 859 रेड लगाए हैं।

3. पवन सेहरावत (Pawan Sehrawat) – 921

Pawan Sehrawat | Most Successful Raids in Pro Kabaddi Leauge History
Pawan Sehrawat | Most Successful Raids in Pro Kabaddi Leauge History

भारतीय कबड्डी टीम के वर्तमान कप्तान पवन सेहरावत प्रो कबड्डी लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। वह इस सीजन भी तेलगु टाइटंस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो पिछले तीन सीजन प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही है। सेहरावत प्रो कबड्डी लीग इतिहास में 126 मैचों में 921 रेड के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

2. मनिंदर सिंह (Maninder Singh) – 1111

Maninder Singh | Most Successful Raids in Pro Kabaddi Leauge History
Maninder Singh | Most Successful Raids in PKL History

साल 2014 में जयपुर पिंक पैंथर्स की ओर से प्रो कबड्डी लीग डेब्यू करने वाले मनिंदर सिंह को अगले तीन सीजन तक किसी ने नहीं खरीदा था। हालांकि, 5वें सीजन (2017) में उन्हें बंगाल वॉरियर्स का हिस्सा बने और तब से लेकर अब तक वह इसी टीम का हिस्सा हैं। मनिंदर ने प्रो कबड्डी लीग इतिहास में 143 मैचों में 1111 रेड लगाए हैं।

1. प्रदीप नरवाल (Pradeep Narwal) – 1279

Pradeep Narwal | Most Successful Raids in Pro Kabaddi Leauge History
Pradeep Narwal | Most_Successful Raids in Pro Kabaddi Leauge History

भारतीय कबड्डी के सबसे चर्चित और सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में से एक प्रदीप नरवाल प्रो कबड्डी लीग इतिहास में सबसे ज्यादा रेड लगाने वाले खिलाड़ियों में पहले स्थान पर आते हैं। उन्होंने लीग इतिहास में कुल 170 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1279 रेड लगाए हैं।

बता दें कि, बेंगलुरू बुल्स ने प्रो कबड्डी लीग 2024 के लिए प्रदीप को 70 लाख रुपए में एक बार फिर से खरीदा है। वह इससे पहले दूसरे सीजन यानी 2015 में इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसके बाद, वह पटना पाइरेट्स (2016-19) और यूपी योद्धाज (2021-23) का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version