Most Successful Tackles in PKL 12 Full List: प्रो कबड्डी लीग 2025 अब खत्म हो चुका है, जिसमें दबंग दिल्ली K.C. ने पुणेरी पलटन को हराकर दूसरी बार खिताब जीता। इस सीजन ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। जहां एक ओर रेडर्स ने अपने दम पर कई मुकाबले पलटे, वहीं डिफेंडर्स ने भी अपनी टीमों को मुश्किल हालात से बाहर निकालते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
कबड्डी के खेल में डिफेंस किसी भी टीम की असली ताकत होता है, और इस सीजन कई डिफेंडर्स ने अपने दमदार टैकल्स से विपक्षी रेडर्स को बार-बार रोकते हुए अपनी टीम को फायदा दिलाया। आइए जानते हैं PKL 2025 सीजन में सबसे ज्यादा सफल टैकल्स करने वाले टॉप खिलाड़ियों के बारे में।
PKL 2025 में सबसे ज्यादा सफल टैकल्स करने वाले टॉप डिफेंडर्स
1. नवदीप (पटना पाइरेट्स) – 21 मैचों में 65 सफल टैकल्स
नवदीप इस सीजन के सबसे बेहतरीन डिफेंडर बने हुए हैं। उन्होंने 21 मैचों में 65 सफल टैकल्स किए हैं और 3.48 की औसत से अपनी टीम के लिए 73 टैकल पॉइंट्स जोड़े हैं। उनके सुपर टैकल्स ने कई बार मैच का रुख पलटा है।
2. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 18 मैचों में 62 सफल टैकल्स
नितेश कुमार ने अपने डिफेंस से लगातार असर छोड़ा है। 18 मैचों में उन्होंने 62 सफल टैकल्स करते हुए विपक्षी रेडर्स को मुश्किल में डाला है। 3.61 की औसत के साथ वे लीग के सबसे स्थिर टैकलर्स में से एक रहे हैं।
3. दीपक शंकर (बेंगलुरु बुल्स) – 19 मैचों में 59 सफल टैकल्स
दीपक शंकर का खेल इस सीजन बुल्स के लिए बड़ी ताकत साबित हुआ है। उन्होंने 19 मैचों में 59 सफल टैकल्स किए हैं और अपनी टीम को कई बार संकट से बाहर निकाला है।
4. गौरव खत्री (पुणेरी पलटन) – 19 मैचों में 57 सफल टैकल्स
गौरव खत्री पुणेरी पलटन के डिफेंस की रीढ़ बन चुके हैं। 19 मैचों में उन्होंने 57 सफल टैकल्स किए हैं और टीम के लिए अहम मोमेंट्स में योगदान दिया है।
5. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 19 मैचों में 55 सफल टैकल्स
जयदीप दहिया का अनुभव और शांति उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने 19 मैचों में 55 सफल टैकल्स कर हरियाणा स्टीलर्स के डिफेंस को मजबूती दी है।
6. फजल अत्राचली (दबंग दिल्ली) – 19 मैचों में 52 सफल टैकल्स
फजल अत्राचली ने अपनी क्लासिक टैकलिंग जारी रखी है। उन्होंने 19 मैचों में 52 सफल टैकल्स किए हैं और अपनी टीम के लिए लगातार महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
7. सौरभ नंदल (दबंग दिल्ली) – 19 मैचों में 50 सफल टैकल्स
सौरभ नंदल ने 19 मैचों में 50 सफल टैकल्स किए हैं। वह लगातार विपक्षी रेडर्स को रोकने में सफल रहे हैं और दिल्ली के डिफेंस को संतुलन दिया है।
=7. अंकित (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 21 मैचों में 50 सफल टैकल्स
अंकित ने 21 मैचों में 50 सफल टैकल्स किए हैं और अपनी डिफेंसिव स्थिरता से टीम के प्रदर्शन को मजबूत किया है।
9. योगेश दहिया (बेंगलुरु बुल्स) – 19 मैचों में 48 सफल टैकल्स
योगेश दहिया ने 19 मैचों में 48 सफल टैकल्स किए हैं और बुल्स के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी कॉम्बिनेशन टैकल्स और डिफेंसिव पोजिशनिंग शानदार रही है।
10. सुनील कुमार (यू मुम्बा) – 19 मैचों में 47 सफल टैकल्स
सुनील कुमार ने 19 मैचों में 47 सफल टैकल्स किए हैं। उनकी मजबूत पकड़ और टीमवर्क उन्हें एक भरोसेमंद डिफेंडर बनाते हैं।
=10. अंकित जागलान (पटना पाइरेट्स) – 22 मैचों में 47 सफल टैकल्स
अंकित जागलान ने इस सीजन अपनी ऑलराउंड स्किल से प्रभावित किया। 22 मैचों में उन्होंने 47 सफल टैकल्स किए और अपनी टीम को कई बार मुश्किल हालात से बाहर निकाला। रेडिंग के साथ उनका डिफेंस भी टीम के लिए अहम साबित हुआ।
=10. हितेश (यूपी योद्धाज) – 18 मैचों में 47 सफल टैकल्स
हितेश ने यूपी योद्धाज के लिए पूरे सीजन शानदार डिफेंस दिखाया। उन्होंने 18 मैचों में 47 सफल टैकल्स किए और कई मौकों पर विपक्षी रेडर्स को रोककर टीम को बढ़त दिलाई। उनके टैकलिंग कौशल ने योद्धाज के डिफेंस को मजबूती दी।
यह भी पढ़ें: PKL 12 Points Table: प्रो कबड्डी लीग 2025 की अपडेटेड पॉइंट्स टेबल
यह भी पढ़ें: PKL 2025 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स की अपडेटेड लिस्ट
यह भी पढ़ें: PKL 2025 में अब तक टॉप रेडर के अपडेटेड आंकड़े
PKL 12 में अब तक सबसे ज्यादा सफल टैकल्स
| रैंक | खिलाड़ी | टीम | मैच | टैकल पॉइंट्स | औसत टैकल पॉइंट्स | सफल टैकल्स |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | नवदीप | पटना पाइरेट्स | 21 | 73 | 3.48 | 65 |
| 2 | नितेश कुमार | तमिल थलाइवाज | 18 | 65 | 3.61 | 62 |
| 3 | दीपक शंकर | बेंगलुरु बुल्स | 19 | 64 | 3.37 | 59 |
| 4 | गौरव खत्री | पुणेरी पलटन | 19 | 62 | 3.26 | 57 |
| 5 | जयदीप दहिया | हरियाणा स्टीलर्स | 19 | 68 | 3.58 | 55 |
| 6 | फजल अत्राचली | दबंग दिल्ली K.C. | 19 | 52 | 2.74 | 52 |
| 7 | सौरभ नंदल | दबंग दिल्ली K.C. | 19 | 52 | 2.74 | 50 |
| =7 | अंकित | पटना पाइरेट्स | 21 | 52 | 2.48 | 50 |
| 9 | योगेश दहिया | बेंगलुरु बुल्स | 19 | 51 | 2.68 | 48 |
| 10 | सुनील कुमार | यू मुम्बा | 19 | 52 | 2.74 | 47 |
| =10 | अंकित जगलान | पटना पाइरेट्स | 22 | 51 | 2.32 | 47 |
| =10 | हितेश | यूपी योद्धाज | 18 | 48 | 2.67 | 47 |
नोट: ये आंकड़े PKL 2025 यानी सीजन 12 समाप्त होने तक अपडेटेड हैं।
प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 2025) से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

