Friday, March 20

Pawan Sehrawat out of Tamil Thalaivas for the rest of the PKL 12 season: प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 का कारवां वाइजैग में अपने पहले लेग के बाद अब दूसरे लेग के लिए जयपुर पहुंच चुका है। इस बार के सीजन में अब तक कई रोमांचक मैच देखने को मिले हैं, लेकिन तमिल थलाइवाज के लिए शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। पवन सहरावत के रहते हुए टीम तीन मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल कर पाई, लेकिन जयपुर में उनकी गैरहाजिरी में थलाइवाज ने शानदार वापसी की और बंगाल वॉरियर्ज 46-36 से हराया।

दरअसल, 12 सितंबर को खबर आई कि स्टार रेडर और कप्तान पवन सहरावत जयपुर लेग के लिए टीम के साथ यात्रा नहीं कर पाए। सोशल मीडिया अपडेट्स में भी उनकी गैरहाज़िरी साफ नज़र आई। ऐसे में उनके टीम से जुड़े रहने पर सवाल उठने लगे। अब इस पर तमिल थलाइवाज ने बयान जारी करके इस खबर की पुष्टि की है और सही जानकारी दी है।

अब PKL 12 में तमिल थलाइवाज के लिए खेलते नहीं दिखेंगे पवन सहरावत

तमिल थलाइवाज ने साफ कर दिया है कि पवन सहरावत अब PKL 12 में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। टीम ने आधिकारिक बयान में कहा, “पवन सहरावत को अनुशासनात्मक कारणों से घर भेजा गया है और वह इस सीजन के बचे हुए मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। यह फैसला गहन विचार-विमर्श के बाद टीम के आचार संहिता के अनुरूप लिया गया है।”

इस बयान के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि पवन की वापसी की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में अर्जुन देशवाल आगे के मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे।

गौरतलब हो कि, तमिल थलाइवाज ने PKL 12 के ऑक्शन में पवन सहरावत को 59.50 लाख रुपये में खरीदा था और उन्हें कप्तान बनाया था, जबकि अर्जुन देशवाल को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई थी। कोच संजीव बालियान ने उनकी कप्तानी की तारीफ भी की थी, लेकिन उनके सीजन की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।

पवन सहरावत का PKL 12 में प्रदर्शन

पवन ने तीन मैचों में 22 रेड प्वॉइंट्स जुटाए, यानी वह औसतन 7.33 प्वॉइंट्स प्रति मैच ही अपने खाते में जोड़ सके। इसके अलावा, 48 रेड्स में से लगभग आधी ही सफल रहीं और सिर्फ एक सुपर रेड दर्ज हुई। अब तक उन्होंने एक भी सुपर 10 नहीं बनाया है। डिफेंस में भी उन्होंने तीन टैकल्स किए, लेकिन कोई अंक हासिल नहीं कर सके।

पवन सहरावत की गैरमौजूदगी में थलाइवाज ने बंगाल वॉरियर्ज पर दर्ज की शानदार जीत

पवन की गैरमौजूदगी के बावजूद तमिल थलाइवाज ने जयपुर लेग में जोरदार वापसी की। सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में खेले गए 30वें मैच टीम ने बंगाल वॉरियर्ज को 46-36 से हराया। यह थलाइवाज की इस सीजन चार मैचों में दूसरी जीत थी।

इस जीत में टीम ने संतुलित प्रदर्शन दिखाया। कप्तान के बिना भी खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास बनाए रखा और 10 अंकों की बढ़त से मैच अपने नाम किया। यह नतीजा आलोचकों के लिए जवाब था, जो टीम की कमजोरी पर सवाल उठा रहे थे।

पवन सहरावत की अनुपस्थिति का टीम पर असर और आगे का सफर

अगर पवन सहरावत लंबे समय तक टीम से बाहर रहते हैं तो थलाइवाज की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। उनकी जगह अब जिम्मेदारी अर्जुन देशवाल और बाकी युवा खिलाड़ियों पर आ जाएगी। टीम का आत्मविश्वास इस जीत से जरूर बढ़ा है, लेकिन आने वाले मैचों में उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

जयपुर लेग में थलाइवाज का शेड्यूल काफी मुश्किल और चुनौतीपूर्ण है। टीम अब बंगालुरु बुल्स (16 सितंबर), तेलुगु टाइटंस (19 सितंबर), हरियाणा स्टीलर्स (20 सितंबर), यूपी योद्धाज (22 सितंबर) और मौजूदा चैम्पियन जयपुर पिंक पैंथर्स (27 सितंबर) से भिड़ेगी। यह शेड्यूल टीम की गहराई और मजबूती की असली परीक्षा साबित होगा।

FAQs

1. पवन सहरावत तमिल थलाइवाज के लिए क्यों नहीं खेल रहे?

तमिल थलाइवाज ने आधिकारिक बयान में कहा है कि पवन सहरावत को अनुशासनात्मक कारणों से घर भेजा गया है। वह अब इस सीजन में वापसी नहीं करेंगे।

2. पवन सहरावत का PKL 12 में अब तक का प्रदर्शन कैसा रहा?

पवन ने तीन मैचों में 22 रेड प्वॉइंट्स बनाए। उन्होंने औसतन 7.33 प्वॉइंट्स प्रति मैच दर्ज किए। उनकी सफलता दर 50% से कम रही है और वह कोई सुपर 10 नहीं लगा सके।

3. बंगाल वॉरियर्ज के खिलाफ मैच में तमिल थलाइवाज का प्रदर्शन कैसा रहा?

पवन की अनुपस्थिति में भी थलाइवाज ने शानदार खेल दिखाया और बंगाल वॉरियर्ज को 46-36 से हराया। टीम ने अटैक और डिफेंस दोनों में संतुलित योगदान दिया।

4. तमिल थलाइवाज का आगे का शेड्यूल कैसा है?

टीम को अब जयपुर लेग में बंगालुरु बुल्स, तेलुगु टाइटंस, हरियाणा स्टीलर्स, यूपी योद्धाज और जयपुर पिंक पैंथर्स जैसी टीमों से भिड़ना है। यह लगातार कठिन मुकाबले होंगे।

5. पवन अनुपस्थिति में टीम की रणनीति कैसे बदलेगी?

पवन की गैरमौजूदगी में अर्जुन देशवाल पर अधिक जिम्मेदारी होगी। युवा खिलाड़ियों को भी आगे आकर योगदान देना होगा। टीम को संतुलित खेल दिखाकर जीत की लय को बनाए रखना होगा।

प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 2025) से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version