Thursday, March 19

इंडिया वीमेंस और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के बीच वनडे सीरीज का आगाज 14 सितंबर से होना है। यह सीरीज इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बाद वर्ल्ड कप खेला जाना है और इस बड़े टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम के खिलाफ खेलकर तैयारी करने का अच्छा मौका मिला है। तो चलिए जानते हैं कि इंडिया वीमेंस और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के बीच होने वाले मुकाबले को आप कहां पर लाइव देख सकते हैं।

इंडिया वीमेंस और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के बीच वनडे सीरीज दो शहरों में होनी है। शुरुआती दो मुकाबले चंडीगढ़ के मुल्लांपुर और एक मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। अलग-अलग शहरों में होने वाले मुकाबलों में फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को पास से खेलते हुए देख सकते हैं।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस ओडीआई सीरीज में कहां होंगे मुकाबले?

Where and How to Watch India VS Australia Womens ODI Series Live for Free in India?
Where and How to Watch India VS Australia Womens ODI Series Live for Free in India?

इंडिया वीमेंस और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के लिए दो वेन्यू तय किए गए हैं। इन दोनों स्टेडियमों में ही सभी मुकाबले खेले जाएंगे।

न्यू चंडीगढ़- महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़

दिल्ली- अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

Also Read: एशिया कप 2025 फ्री में लाइव कहाँ और कैसे देखें?

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस सीरीज का फॉर्मेट?

ऑस्ट्रेलिया वीमेंस और इंडिया वीमेंस के बीच सीरीज वनडे फॉर्मेट में खेली जाएगी। क्योंकि इसके बाद ओडीआई वर्ल्ड कप होना है, इसलिए दोनों टीम तैयारी के लिहाज से यह श्रृंखला खेल रही हैं।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस ओडीआई सीरीज का लाइव प्रसारण कहां देखें?

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर इंडिया वीमेंस और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के सभी मैचों का प्रसारण करेगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

इसके अलावा, आप हिंदी कमेंट्री के लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस ओडीआई सीरीज को ऑनलाइन कहां पर देखें?

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस ओडीआई सीरीज के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस ओडीआई सीरीज की फ्री स्ट्रीमिंग कहां देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस ओडीआई सीरीज का मजा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस ओडीआई सीरीज से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1. इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस ओडीआई सीरीज कब से शुरू हो रहा है?

उत्तर: इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस ओडीआई सीरीज का आगाज 14 सितंबर 2025 से होगा।

प्रश्न 2. इस बार इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस ओडीआई सीरीज कहां आयोजित होगी?

उत्तर: इस सीरीज के अलग-अलग मुकाबले न्यू चंडीगढ़ और दिल्ली में खेले जाएंगे।

प्रश्न 3. इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस ओडीआई सीरीज को कहां देखा जा सकता है?

उत्तर: टीवी पर इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस ओडीआई सीरीज के सभी मैचों का लाइव प्रसारण Star Sports Network के चैनलों पर और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम Jio Hotstar ओटीटी ऐप पर किया जाएगा।

प्रश्न 4. क्या इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस ओडीआई सीरीज को फ्री में देखा जा सकता है?

उत्तर: नहीं, JioHotstar पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता पड़ेगी। हालांकि, यहां शुरुआती 5 मिनटों तक फ्री स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version