Friday, February 20

एशिया कप 2025 ख़त्म होने वाला हैं और उसका फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जायेगा। यह सबकॉन्टिनेंट का सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है।

एशिया कप का यह 17वां सीज़न है। 9 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में 8 टीमें ट्रॉफी के लिए भिड़ती हुई नज़र आएँगी, जिसमें 19 मुकाबले खेले जाएँगे। तो चलिए जानते हैं कि एशिया के इस महाकुंभ को आप कहाँ और कैसे लाइव देख सकते हैं।

एशिया कप 2025 की मेजबानी कहाँ होगी?

Where and How to Watch Asia Cup 2025 Live for Free in India
Where and How to Watch Asia Cup 2025 Live for Free in India

एशिया कप में इस बार 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस बार यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जायेगा। जहाँ पर दो शहरों को चुना गया है, जिनमें दुबई और अबू धाबी शामिल हैं। अलग-अलग शहरों में होने वाले मुकाबलों में फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को पास से देख सकते हैं।

एशिया कप में कहाँ होंगे मुकाबले?

इस बार के सीज़न के लिए दो वेन्यू तय किए गए हैं। इन दोनों स्टेडियमों में लीग स्टेज से लेकर सुपर फोर और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

अबू धाबी– शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
दुबई– दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

Also Read: Asia Cup 2025: टीमें, स्क्वॉड, पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

एशिया कप 2025 में कितनी टीमें हिस्सा ले रही हैं?

एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया है।

ग्रुप ए– इंडिया, यूएई, पाकिस्तान, ओमान
ग्रुप बी– हांगकांग, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफ़ग़ानिस्तान

एशिया कप 2025 का फॉर्मेट?

एशिया कप में इस बार 8 टीमें भाग ले रही हैं। इन्हें दो ग्रुप में बाँटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से टॉप 2 टीमें सुपर फोर में जाएँगी। फिर सुपर फोर से टॉप 2 टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी।

एशिया कप 2025 का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

एशिया कप 2025 के होस्टिंग राइट्स भारत में Sony Sports Network के पास हैं। टीवी पर आप इसे Sony Sports चैनल्स पर देख सकते हैं।

एशिया कप 2025 को ऑनलाइन कहाँ पर देखें?

एशिया कप 2025 के डिजिटल राइट्स भी Sony के पास हैं। आप इसे मोबाइल या लैपटॉप पर Sony Liv ऐप/वेबसाइट पर देख सकते हैं।

एशिया कप 2025 की फ्री स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

एशिया कप 2025 को फ्री में देखने के कुछ विकल्प उपलब्ध हैं। जैसे कि 399 का प्रीमियम मंथली पैक लेकर Sony Liv पर देख सकते हैं। 699 का मोबाइल-ओनली सालाना पैक भी उपलब्ध है। कुछ टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स के साथ Sony Liv का फ्री सब्सक्रिप्शन देती हैं। इन ऑफर्स के ज़रिए भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं।

एशिया कप 2025 से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: एशिया कप 2025 कब से शुरू हो रहा है?

उत्तर: एशिया कप 2025 का आगाज़ 9 सितंबर 2025 से होगा।

प्रश्न 2. इस बार एशिया कप 2025 कहाँ आयोजित होगा?

उत्तर: एशिया कप 2025 के मुकाबले अबू धाबी और दुबई के स्टेडियमों में खेले जाएँगे।

प्रश्न 3: एशिया कप 2025 को कहाँ देखा जा सकता है?

उत्तर: टीवी पर Sony Sports Network और ऑनलाइन Sony Liv OTT ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

प्रश्न 4: क्या एशिया कप 2025 को फ्री में देखा जा सकता है?

उत्तर: नहीं, Sony Liv पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता पड़ेगी। हालाँकि, कुछ टेलीकॉम रिचार्ज प्लान्स के साथ यह फ्री में उपलब्ध हो सकता है।

प्रश्न 5. इस बार एशिया कप 2025 में कितनी टीमें खेल रही हैं?

उत्तर: इस बार कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं – इंडिया, पाकिस्तान, यूएई, हांगकांग, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफ़ग़ानिस्तान, ओमान।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version