Friday, February 20

वीमेंस क्रिकेट को पिछले कुछ सालों में काफी पॉपुलैरिटी मिली है। अब खिलाड़ियों को न सिर्फ मेन्स क्रिकेट के बराबर सैलरी और फैसिलिटी मिलती है, बल्कि अब उनको सीरियसली भी लिया जाता है। इसी के चलते अब उनके मैचों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।

यही कारण है कि अब इसमें नए-नए रिकॉर्ड्स भी देखने को मिलते हैं। महिला क्रिकेट में शतक लगाना तो थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन अर्धशतक लगाने के मामले में कई महिला खिलाड़ियों ने बाजी मारी है। तो चलिए जानते हैं कि महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में किन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाए हैं।

इन खिलाड़ियों ने वनडे क्रिकेट में लगाए हैं सबसे ज्यादा अर्धशतक

5. लौरा वुल्फार्ट (Laura Wolvaardt) – 43 अर्धशतक

Laura Wolvaardt
Laura Wolvaardt

साउथ अफ्रीका की दिग्गज खिलाड़ी लौरा वुल्फार्ट वीमेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर आती हैं। वो कई सालों से अपनी टीम की रीढ़ की हड्डी बनी हुई हैं। उन्होंने कई असंभव सी पारियां खेली हैं, जिनको देखकर यकीन करना मुश्किल होता है।

इस धाकड़ बल्लेबाज़ ने वनडे क्रिकेट में 109 मुकाबले खेलते हुए 43 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। इसके अलावा उन्होंने 49.11 की औसत से 4519 रन बनाने के साथ-साथ 8 शतक भी लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 184 है।

4. स्टेफनी टेलर (Stefanie Taylor) – 48 अर्धशतक

Stefanie Taylor
Stefanie Taylor

वेस्टइंडीज की दिग्गज बल्लेबाज़ स्टेफनी टेलर अकेले दम पर ही अपनी टीम की बल्लेबाज़ी को संभाले हुए हैं। उन्होंने डेढ़ दशक से अपनी टीम को बहुत से मुकाबले जिताए हैं। वो ही अपनी टीम का स्तंभ हैं। उनका विकेट गिरते ही बाकी का बल्लेबाज़ी क्रम ज़्यादातर ताश के पत्तों का ढेर हो जाता है।

स्टेफनी टेलर ने वेस्टइंडीज के लिए वनडे क्रिकेट में 170 मैच खेले हैं, जिसमें 48 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने 42.25 की औसत से 5873 रन बनाए, उसमें 7 शतक भी हैं और उनका बेस्ट स्कोर 171 रन है।

3. सूजी बेट्स (Suzie Bates) – 50 अर्धशतक

Suzie Bates
Suzie Bates

न्यूज़ीलैंड की धाकड़ ऑलराउंडर सूजी बेट्स लगभग दो दशक से अपनी टीम की तुरुप का इक्का हैं। उन्होंने अपने देश को न जाने कितने मैच जिताए हैं। वो जिस मैच में चलती हैं, उसमें जीत दिलाकर ही वापस आती हैं। उनके पास गियर चेंज करने की खासियत है जिससे वो धीमी शुरुआत को भी बाद में कवर कर सकती हैं।

सूजी बेट्स ने वनडे में 171 मुकाबले खेलते हुए 50 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं 164 पारियों में इस बल्लेबाज़ ने 39.83 की औसत से 5896 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक लगाए और उनका हाईएस्ट स्कोर 164 है।

2. शार्लोट एडवर्ड्स (Charlotte Edwards) – 55 अर्धशतक

Charlotte Edwards
Charlotte Edwards

इंग्लैंड की दिग्गज बल्लेबाज़ और लंबे समय तक टीम की बल्लेबाज़ी का अहम हिस्सा रहने वाली शार्लोट एडवर्ड्स वीमेंस क्रिकेट में अर्धशतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आती हैं।

शार्लोट एडवर्ड्स ने वनडे क्रिकेट में 191 मैचों में 55 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान खेली 180 पारियों में उनके नाम 38.16 की औसत से 5992 रन दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 9 शतक लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 173 रन था।

1. मिताली राज (Mithali Raj) – 71 अर्धशतक

Mithali Raj
Mithali Raj

टीम इंडिया की पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ मिताली राज वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में नंबर 1 पर हैं। वो लंबे समय तक टीम की बल्लेबाज़ी की रीढ़ की हड्डी बनी रही थीं। उन्होंने तब भारत की बल्लेबाज़ी संभाली थी जब टीम के पास अच्छे बल्लेबाज़ों की कमी थी। भले ही करियर के आखिरी समय में उनके स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाए जाते रहे हों, लेकिन बड़े मैचों में वो हमेशा अच्छा प्रदर्शन करती थीं।

मिताली राज ने वनडे क्रिकेट में भारत के लिए 232 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 71 अर्धशतक लगाए। इसके साथ उन्होंने 50.68 की औसत से 7805 रन बनाए, जिसमें 7 सेंचुरी शामिल थीं और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 125 रन था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version