Friday, February 20

वीमेंस क्रिकेट ने पिछले कुछ सालों में काफी प्रगति की है। न सिर्फ प्रशंसक उनके मैच देखते हैं बल्कि अब उनको सपोर्ट भी करते हैं। जिसके चलते अब महिला और पुरुष टीम की सैलरी भी बराबर कर दी गई है और अब उनके मैचों की संख्या भी बढ़ गई है।

इससे न सिर्फ खिलाड़ियों को एक्सपोज़र मिल रहा है बल्कि अपना नाम कमाने का भी मौका मिल रहा है। इसी साल अक्टूबर-नवंबर में भारत और श्रीलंका की सहमेज़बानी में वर्ल्ड कप खेले जाना है। तो चलिए जानते हैं कि किन खिलाड़ियों ने वीमेंस क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा मुकाबले खेले हैं।

इन वीमेंस खिलाड़ियों ने ODI क्रिकेट में खेले हैं भारत के लिए सबसे ज़्यादा मैच

5. अमिता शर्मा (Amita Sharma) – 116 मैच

Amita Sharma
Amita Sharma

दिल्ली की ऑलराउंडर खिलाड़ी अमिता शर्मा ने अपनी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी से टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक खेला है। अपने ऑलराउंड खेल के चलते वो इंडिया के लिए सबसे ज़्यादा वनडे खेलने वाली खिलाड़ियों की सूची में पांचवें नंबर पर आती हैं। उन्होंने भारतीय टीम को कई मैच जिताने में मदद की थी।

अमिता शर्मा ने भारत के लिए 116 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 16.83 की औसत से 926 रन बनाए और उसमें 1 अर्धशतक भी शामिल था। वहीं गेंदबाज़ी में उन्होंने 111 पारियों में 32.52 की औसत से 87 विकेट लिए और उनका बेस्ट प्रदर्शन 4 विकेट 16 रन देकर था।

4. अंजुम चोपड़ा (Anjum Chopra) – 127 मैच

Anjum Chopra
Anjum Chopra

भारत की पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी अंजुम चोपड़ा ने अपनी बल्लेबाज़ी से लंबे समय तक टीम को संभाला था। वो ऐसे समय में बल्लेबाज़ी की रीढ़ की हड्डी थीं जब टीम के पास अच्छे खिलाड़ियों की कमी थी। उन्होंने बहुत से मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते टीम को जीत दिलाने में मदद की थी। विश्व पटल पर भारतीय टीम को ले जाने में उनका बड़ा योगदान था।

अंजुम चोपड़ा ने भारत के लिए अपने 17 साल लंबे करियर में 127 मुकाबले खेलते हुए 31.38 की औसत से 2856 रन बनाए और उसमें 1 शतक तथा 18 अर्धशतक शामिल थे। उनका बेस्ट स्कोर 100 रन था।

3. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) – 150 मैच

Harmanpreet Kaur
Harmanpreet Kaur

टीम इंडिया की मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से हैं। उन्होंने अपने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में बहुत सी शानदार पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाई हैं। लेकिन, बड़े मैचों में वो हमेशा अच्छा करती थीं।

उनकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2017 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी वर्ल्ड चैंपियन टीम के सामने खेली गई 178 रनों की पारी वीमेंस क्रिकेट की सबसे बेहतरीन इनिंग्स में से है। उनकी इस इनिंग के चलते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम 8वां खिताब जीतने से चूक गई थी।

हरमनप्रीत कौर ने भारत के लिए 150 मैचों में 37.43 की औसत से 3080 रन बनाए, जिस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 171 रन था। यही नहीं, उन्होंने 7 शतक और 19 अर्धशतक लगाने के साथ-साथ 31 विकेट भी लिए हैं।

2. झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) -204 मैच

Jhulan Goswami
Jhulan Goswami

भारत की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ों में से एक झूलन गोस्वामी, वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा मैच खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने लंबे समय तक भारत की गेंदबाज़ी संभालने का जिम्मा अपने कंधों पर उठा रखा था।

झूलन गोस्वामी ने भारत के लिए असंभव से मैच भी अपनी गेंदबाज़ी के दम पर जिताए हैं। अपने दो दशक लंबे करियर में उन्होंने 204 मैच खेले हैं, जिसमें 22.04 की औसत और 39.2 की स्ट्राइक रेट से 255 विकेट लिए हैं। जबकि बल्लेबाज़ी में भी उन्होंने महत्वपूर्ण साझेदारियाँ निभाई हैं। उनके नाम 121 पारियों में 14.61 की औसत से 1228 रन दर्ज हैं, जिसमें 1 अर्धशतक भी शामिल है।

1. मिताली राज (Mithali Raj) – 232 मैच

Mithali Raj
Mithali Raj

टीम इंडिया की दिग्गज बल्लेबाज़ और कप्तान मिताली राज ने भारत के लिए सबसे ज़्यादा वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने न सिर्फ अपनी बल्लेबाज़ी से बल्कि कप्तानी से टीम को दुनियाई क्रिकेट में एक अच्छे मुकाम तक पहुंचाने में मदद की थी। आखिरी बार भारत ने उनकी कप्तानी में ही फाइनल खेला था, जहाँ इंग्लैंड के हाथों 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

मिताली राज लंबे समय तक भारत की बल्लेबाज़ी का एकमात्र स्तंभ थीं। बड़े मैच हों या फिर आईसीसी इवेंट—सभी जगह वो अपने बल्ले की धाक जमाती थीं। उन्होंने 23 साल लंबे अपने करियर में 232 मुकाबले खेलते हुए 50.68 की औसत से 7805 रन बनाए, जिसमें 7 शतक और 64 अर्धशतक थे। उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 125 रन था। इस दौरान उनके नाम 8 विकेट भी दर्ज हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version