Friday, February 20

Newzealand Women Team Schedule For ICC Women’s World Cup 2025: आईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कप का बिगुल बजने वाला है और सभी टीमें इस टूर्नामेंट की तैयारी में जुटी हुई हैं। 30 सितंबर से शुरू होने वाले इस मल्टीनेशनल इवेंट में 8 टीमें राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी।

न्यूज़ीलैंड ने पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में खिताब जीता था और उनकी निगाहें अब वर्ल्ड कप जीतने पर भी होंगी ताकि दोनों ट्रॉफी एक साथ जीत सकें। तो चलिए जानते हैं कि कीवी टीम कब अपने सफर की शुरुआत करेगी?

चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी अभियान की शुरुआत

New Zealand Women’s Team Schedule For World Cup 2025
New Zealand Women’s Team Schedule For World Cup 2025

न्यूज़ीलैंड की टीम को अपना पहला मुकाबला अपने चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। यह मैच 1 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच बहुत लंबे समय से राइवलरी चली आ रही है और वे हारना पसंद नहीं करते हैं। वहीं उनका अगला मैच भी इंदौर के ही ग्राउंड में साउथ अफ्रीका के साथ होना है जो कि 6 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Also Read: भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमें आमने-सामने, टाइमिंग, शेड्यूल और स्क्वॉड की पूरी जानकारी

न्यूज़ीलैंड की टीम का कारवां उसके बाद गुवाहाटी पहुंचेगा जहाँ उन्हें अपना अगला मुकाबला 10 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। वहीं कीवी टीम का अगला मैच श्रीलंका के खिलाफ है जो कि उन्हें कोलंबो में खेलना है।

इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी अपना आखिरी मैच

न्यूज़ीलैंड अपने अगले मुकाबले में पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी और यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में 18 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद उनको मेज़बान टीम भारत से टक्कर लेनी है। दोनों देशों के बीच 23 अक्टूबर को नवी मुंबई में यह मैच खेला जाएगा।

कीवी टीम को अपने ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 26 अक्टूबर को वाइजैग में खेलना है। अगर वे अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो नॉकआउट चरण में क्वालीफाई करने में सफल हो सकती हैं।

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में न्यूजीलैंड का शेड्यूल

1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – इंदौर

6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – इंदौर

10 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – गुवाहाटी

14 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – कोलंबो

18 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड – नवी मुंबई

26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – विशाखापत्तनम

वीमेंस वर्ल्ड कप के लिए न्यूज़ीलैंड की टीम

सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, फ्लोरा डेवोनशायर, इज़ी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पोली इंग्लिस, बेला जेम्स, जेस केर, मेली केर, रोज़मेरी मैयर, जॉर्जिया प्लिमर, ली ताहुहु.

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।
Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version