PKL 11: रोमांचक मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने दबंग दिल्ली को (PKL 11) 32-28 से हरा दिया है। इसके चले अब पटना पाइरेट्स ने प्रो कबड्डी लीग (PKL 11) के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पटना के अयान और देवांक ने 8-8 अंक बनाए। इसके चलते हुए ही अब पटना पाइरेट्स की टीम 29 दिसंबर को (PKL 11) Haryana Steelers से भिड़ेगी। इससे पहले ही हरियाणा की टीम ने (PKL 11) पहले सेमीफाइनल में यूपी योद्धाज को हराया था। इस दूसरे मुकाबले में पटना के डिफेन्स का भी काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस रोमांच से भरे दूसरे (PKL 11) सेमीफाइनल मुकाबले में तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स ने दबंग दिल्ली केसी को हराते हुए प्रो कबड्डी लीग के 11वें (PKL 11) सीजन के फाइनल में जगह बना ली है। इस खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पटना ने दिल्ली को 32-28 से हरा दिया। अब 29 दिसंबर को इसके फाइनल मुकाबले में पटना की टीम का सामना हरियाणा स्टीलर्स से होगा।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन में खेलते हुए अपने चौथे खिताब के लिए बेकरार पटना की टीम ने शुरुआती 10 मिनट में 8-3 की लीड हासिल कर ली थी। अपनी टीम के लिए देवांक और अयान लगातार अंक ले रहे थे। जबकि उनका डिफेंस भी मुकाबले में खुलकर खेल रहा था। वहीं दूसरी तरफ इस महत्वपूर्ण मुकाबले में दिल्ली के रेडर्स और डिफेंडर संघर्ष करते दिख रहे थे। इस मुकाबले में खेलते हुए एक समय दिल्ली ने स्कोर 3-4 कर दिया था। लेकिन इसके बाद पटना की टीम ने लीड को दोगुना से अधिक करते हुए दिल्ली के लिए सुपर टैकल आन कर दिया।
ब्रेक के बाद पटना ने बनाया अपना दबदबा :-
इस खेले जा रहे दूसरे महत्वपूर्ण मुकाबले में ब्रेक के बाद पटना ने दिल्ली को ऑलआउट की ओर धकेल दिया। तब दिल्ली के लिए मोहित ने सुपर रेड के साथ न सिर्फ उसे बचा लिया बल्कि अपने स्कोर को भी 6-9 कर दिया।

तभी एक बार फिर अयान ने गौरव का और देवांक ने आशीष का शिकार करते हुए दिल्ली को फिर से आलआउट सिचुएशन में ला दिया। इसके बाद फिर पटना के डिफेंस ने आशू को पकड़ कर पहले आलआउट के साथ 14-8 की लीड ले ली।
मुकाबले में आशू नहीं कर पाए कमाल :-
दूसरे सेमीफाइनल के समय 28 मिनट के खेल में आशू 15 मिनट बाहर रहे। इसके बाद मोहित ने मल्टीप्वाइंटर के साथ उन्हें रिवाइव करा लिया। तभी फिर पटना के देवांक ने मल्टीप्वाइंटर के साथ इसका जवाब दिया।

वहीं फिर दिल्ली के आशू ने भी मल्टीप्वाइंटर लेकर स्कोर 18-22 कर दिया। तब पटना की टीम आलआउट की कगार पर थी। उन्होंने पटना को ऑल आउट करते हुए स्कोर को 22-23 कर दिया।
PKL 11 हरियाणा स्टीलर्स से होगी फाइनल जंग :-
इसके बाद फिर मोहित ने अंतिम मिनट में दीपक को आउट कर फासला 1 का कर दिया। तभी अगली रेड पर नवीन आए और अंकित द्वारा लपक लिए गए। इसके बाद यह मैच पटना की गिरफ्त में चला गया।

तभी पटना के खिलाडी अयान ने अगली रेड पर दो अंक लेकर मुहर भी लगा दी। वहीं अब पटना की टीम अपने चौथे खिताब के लिए लगातार दूसरा फाइनल खेलने जा रही हरियाणा स्टीलर्स से भिड़ेगी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








