Thursday, March 19

Google News Sports Digest Hindi

SA VS PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते हुए दक्षिण अफ्रीकी (SA VS PAK) ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बना डाले। इसके अलावा बॉश ने 4 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को भी आउट किया। हम आपको बता देना चाहते है कि पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका (SA VS PAK) के बीच यह पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जा रहा है।

Corbin Bosch
image source via getty images

साउथ अफ्रीका टीम (SA VS PAK) के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान (SA VS PAK) के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते हुए एक अनोखा कारनामा करते हुए इतिहास रच दिया है। इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम (SA VS PAK) की गेंदबाजी के समय बॉश ने पहले तो चार विकेट लिए। वहीं जब मुकाबले में अफ्रीका टीम की बल्लेबाजी आई तो अपनी टीम को संकट से उबारते हुए नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाए।

Corbin Bosch
image source via getty images

अपने इन रनों के चलते हुए उन्होंने नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए डेब्यू पर दक्षिण अफ्रीकी (SA VS PAK) बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च स्कोर का 122 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका था जब किसी बल्लेबाज ने नंबर 9 पर डेब्यू करते हुए 80 से अधिक रन बनाए है। तभी तो अब वह दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू पर अर्धशतक बनाने और चार विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर भी बन गए।

नंबर 9 पर टेस्ट डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी :-

81* – कॉर्बिन बॉश (दक्षिण अफ्रीका) बनाम पाकिस्तान, सेंचुरियन, 2024

72 – मिलन रथनायके (श्रीलंका) बनाम इंग्लैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2024

71 – बलविंदर संधू (भारत) बनाम पाकिस्तान, हैदराबाद (सिंध), 1983

65 – डैरेन गफ (इंग्लैंड) बनाम न्यूजीलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड, 1994

59 – मोंडे ज़ोंडेकी (दक्षिण अफ्रीका) बनाम इंग्लैंड, हेडिंग्ले, 2003

SA VS PAK अभी तक ऐसा रहा मैच का हाल :-

इस पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका (SA VS PAK) के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम की पहली पारी केवल 211 रनों पर ही सिमट गई। पाकिस्तान टीम (SA VS PAK) के लिए बल्लेबाज कामरान गुलाम ने शानदार अर्धशतक (54 रन) लगाया। जबकि साउथ अफ्रीका के लिए डेन पीटरसन ने 5 विकेट लिए। इसके अलावा गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने 4 विकेट लिए। मार्को यानसन को भी मुकाबले में 1 विकेट मिला।

south africa cricket team
image source via getty images

पाकिस्तान द्वारा बनाए गए रनों के जवाब में जब दक्षिण अफ्रीका (SA VS PAK) की टीम इन रनों को बनाने के लिए आई तो उन्होंने 301 रन बना डाले। इस मुकाबले में अनुभवी बल्लेबाज ए़डन मार्करम ने 89 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। वह अभी अफ्रीका से 2 रन से पीछे हैं। इस समय क्रीज पर बाबर आजम (16 रन) और सऊद शकील (08) रन बनाकर खेल रहे हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version